
ओपो के सब-ब्रांड रियलमी ने मई महीने में भारतीय टेक बाजार में एंट्री करते हुए रियलमी 1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं पिछले हफ्ते ही जानकारी मिली थी कि कंपनी अब इस फोन का सेकेंड जेनरेशन रियमी 2 भी लेकर आ रही है। रियलमी 2 को लेकर आज सुबह ही कंपनी ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर बताया है कि रियलमी 2 जल्द ही आने वाला है। कंपनी ने हालांकि अपने ट्वीट में न तो फोन की लॉन्च डेट बताई है और न ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया है, लेकिन 91मोबाइल्स की टीम ने फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी हासिल की है।
रियलमी 2 की सबसे बड़ी खासियत फोन में मौजूद नॉच डिसप्ले और इसका डुअल रियर कैमरा है जो फोन को रियलमी 1 से एडवांस बनाता है। रियलमी 1 में जहां एक ही बैक कैमरा था वहीं रियलमी 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 91मोबाइल्स ने सूत्रों से कन्फर्म किया है कि रियलमी 2 के बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर 13-मेगापिक्सल का होगा जब्कि दूसरा कैमरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का होगा जो डेफ्थ सेंसिंग तकनीक से लैस होगा।
We know you’ve been waiting eagerly! The suspense will end soon. #Realme2 #ANotchAbove #ComingSoon pic.twitter.com/zbIkFnE2YM
— Realme (@realmemobiles) August 20, 2018
कैमरा के अलावा फोन का पावर सोर्स यानि इसकी बैटरी की जानकारी भी हमारी टीम के हाथ लगी है। रियलमी 2 स्मार्टफोन में कंपनी द्वारा 4,230एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो फोन को लंबा बैकअप प्रदान करेगी। वहीं कुछ दिनों पहले सामनें आई रियलमी 2 की फोटो से पता चल चुका है कि यह फोन भी रियलमी 1 की ही तरह डायमंड ग्लास डिजाइन में पेश किया जाएगा। फोन की बॉडी ग्लास की है जबकि इसका फ्रेम मैटल का नज़र आया है।
4,230एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ ओपो एएक्स5, जल्द होगा लॉन्च
रियलमी 1 में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी नहीं था। लेकिन रियलमी 2 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो ओवल शेप में है। हमें सूचना प्राप्त हुई है कि कपंनी इस फोन को भी मीड बजट में लाएगी तथा देश में इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होगी और कंपनी इस फोन को अगस्त के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह में सेल के लिए ला सकती है।
Double the fun of taking the perfect picture. Capture the real world with the #Realme2 dual camera. Are you excited to see the magic unfold? #ANotchAbove pic.twitter.com/ot8JUPFi0E
— Realme (@realmemobiles) August 20, 2018
रियलमी से जुड़ी जानकारी मिली है कि कपंनी वर्ष 2018-19 में भारतीय बाजार में 3 से 4 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। रियलमी के इन सभी स्मार्टफोंस की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जाएगी। ये फोन 5,000 रुपये से शुरू होकर 20,000 रुपये तक के होंगे। यानि कंपनी लो बजट वाले सस्ते फोन भी लाएगी और ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स वाले मीड बजट फोन भी लॉन्च करेगी।
नोकिया 6.1 प्लस होगा फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव, यहां देखें लॉन्च ईवेंट लाईव
वहीं फोन को लेकर सामनें आए लीक्स की बात करें तो रियलमी 2 को मीडियाटेक हेलियो पी60 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे तीन मॉडल में पेश कर सकती है जैसा कि पिछली बार रियलमी 1 में देखने को मिला था। बहरहाल रियलमी 2 से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहिए। जल्द ही फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च संबंधी जानकारी आपको दी जाएगी।


















