
रियलमी कंपनी आने वाली 28 अगस्त को अपना नया स्मार्टफोन रियलमी 2 भारत में लॉन्च करने वाली है। रियलमी 2 के लिए मीडिया इन्वाईट भेजे जा चुके हैं और स्मार्टफोन यूजर्स के साथ ही टेक बाजार भी इस फोन के लॉन्च का इंतजार कर रहा है। रियलमी 2 को लेकर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर प्रोडक्ट पेज भी बनाया गया है जिससे यह कन्फर्म हुआ है कि रियलमी 2 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं आज से रियलमी की ओर से एक कार्यक्रम की शुरूआत की गई है जिसमें भाग लेने वाले यूजर्स को रियलमी 2 स्मार्टफोन गिफ्ट के तौर पर बिल्कुल फ्री दिया जाएगा।
रियलमी 2 द्वारा कैंपेन की शुरूआत सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर की गई है। इस प्रतियोगिता के तहत आज यानि 24 अगस्त के लेकर 26 अगस्त तक यूजर्स को रियलमी के फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम के पेज पर हैशटैग के साथ ‘ए नॉच अबॉव’ लिखकर अपना कोई पसंदीदा कंटेट शेयर करना होगा। यूजर इस हैशटैग में अपने दोस्तों को भी जोड़ सकते हैं।
25, 26 और 27 अगस्त को हर दिन रियलमी की ओर से विजेताओं की घोषणा की जाएगी और विनर यूजर को रियलमी 2 स्मार्टफोन दिया जाएगा। रियलमी 2 की इस कैंपेन को बॉलीवुड स्टार राधिका आपटे, प्रिंस नरूला और निधि अग्रवाल जज करेंगी। विजेताओं के अलावा अन्य कुछ लकी यूजर्स को फ्लिपकार्ट के वाउचर भी दिए जाएंगे।
Pushing the boundaries & refusing to be typecast – This is how @radhika_apte becomes #ANotchAbove. Share one story how you pushed the boundaries & stand a chance to win a #Realme2 sent from Radhika & many more surprises! Know more about how to participate: https://t.co/MJNxy7tlKS pic.twitter.com/Qdpj0Oj7bk
— Realme (@realmemobiles) August 24, 2018
बात करें फोन की तो रियलमी 2 की सबसे बड़ी खासियत फोन में मौजूद नॉच डिसप्ले है। इस फोन में 6.2 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। रियलमी 1 में जहां एक ही बैक कैमरा था वहीं रियलमी 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें से एक कैमरा सेंसर 13-मेगापिक्सल का होगा जब्कि दूसरा कैमरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का होगा जो डेफ्थ सेंसिंग तकनीक से लैस होगा।
6जीबी रैम और 6.3-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार, 27 अगस्त से होगी सेल
रियलमी 2 स्मार्टफोन में कंपनी द्वारा 4,230एमएएच की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो फोन को लंबा बैकअप प्रदान करेगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन चिपसेट भी देखने को मिलेगा। लीक के मुताबिक कंपनी इस फोन को 10,000 रुपये तक के बजट में लॉन्च करेगी। बहरहाल रियलमी 2 देश में किस कीमत पर लॉन्च होगा और फोन की पहली सेल कब से होगी इसके लिए 28 अगस्त को फोन लॉन्च होने का इंतजार किया जा रहा है।


















