
शाओमी मी मिक्स सीरीज के तीसरे संस्करण का फोन 25 अक्टूबर को चीन में लॉन्च हो रहा है। इस फोन को बेहद ही ताकतवर माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह विश्व का सबसे फास्ट फोन में से एक होगा। हालांकि मेरी उसके पीछे कारण भी है। कंपनी ने अब तक शाओमी मी मिक्स 3 के कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है जिससे देखने के बाद आप भी इस बात को मानेंगे। आगे हमनें मी मिक्स 3 के ऐसे ही 5 फीचर्स की जानकारी दी है जो आपको हैरान कर देगा।
1. 10 जीबी रैम मैमोरी
लान्च से पहले शाओमी ने मी मिक्स 3 का पोस्टर शेयर किया है जिसमें इसके 10 जीबी रैम की जानकारी दी गई है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि ओपो फाइंड एक्स मॉडल का 10जीबी रैम वेरियंट पेश कर सकता है लेकिन उससे पहले ही शाओमी ने अपने फोन में 10जीबी रैम की जानकारी दे दी।

2. 5जी फोन
आपको यह जानकारी थोड़ी हैरानी तो होगी लेकिन खुशी भी जरूर महसूस करेंगे कि शाओमी मी मिक्स 3 में 5जी सपोर्ट होगा। हालांकि ऐसे में कुछ लोग इस बात को जरूर कहेंगे कि अभी 5जी नेटवर्क आया नहीं है ऐसे में कोई फायदा नहीं है। परंतु आपको बता दूं कि 2019 में 5जी नेटवर्क दस्तक दे सकता है। वहीं फोन में 5जी होने का मतलब है कि यह फ्यूचर रेडी डिवाइस है। अर्थात 5जी नेटवर्क कभी भी दस्तक दे आप उसके उपयोक के लिए तैयार रहेंगे।
सैमसंग गैलेक्सी ए9एस 24 अक्टूबर को होगा लॉन्च
3. स्लाइड आउट कैमरा
सिर्फ ताकत ही नहीं बल्कि यह स्टाइल के मामले में भी खास होगा। शाओमी मी मिक्स से कंपनी ने फुल बेज़ल लेस फोन की शुरुआत की थी। वहीं मी मिक्स 3 में आपको स्लाइड आउट कैमरा देखने को मिलेगा जैसाा कि हम ओपो फाइंड एक्स में देख चुके हैं।

4. इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर
शाओमी मी मिक्स 3 में आपको इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। कंपनी पहले भी मी 8 के साथ इन फिंगरप्रिंट डिसप्ले को पेश कर चुकी है लेकिन अब यह मी मिक्स में भी होगा जो पहले से ज्यादा फास्ट होगा।
8जीबी रैम और 6 कैमरे वाला आॅनर मैजिक 2 सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, 31 अक्टूबर को होगा लॉन्च
5. स्लो मोशन कैमरा
शाओमी ने इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि मी मिक्स 3 का कैमरा अल्ट्रा स्लो मोशन वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है। यह फोन 960 फ्रेम प्रति सेकेंड कर दर से रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं जहां तक कैमरे की बात है तो वह भी शानदार है। लीक के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार शाओमी मी मिक्स 3 में 12एमपी + 20एमपी का रियर कैमरा होगा। वहीं कंपनी इसे 24एमपी + 24एमपी के सेल्फी कैमरे से लैस कर सकती है।

















