Xiaomi 18 Pro Max इंडिया लॉन्च डेट आई करीब! जानें कब लॉन्च हो सकता है यह फ्लैगशिप 5जी फोन

Join Us icon

शाओमी 18 प्रो सीरीज सितंबर महीने में चीन में लॉन्च हो चुकी है जिसके तहत दो मोबाइल फोन Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max पेश हुए थे। कंपनी की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है यह स्मार्टफोन सीरीज 17 नवंबर को ग्लोबली लॉन्च कर दी जाएगी। ग्लोबल डिटेल्स के साथ ही शाओमी 18 प्रो और शाओमी 18 प्रो मैक्स इंडिया लॉन्च डेट की चर्चा भी होने लगी है। माना जा रहा है कि 17 नवंबर ग्लोबल लॉन्च डिटेल्स के साथ ही फोन की इंडिया लॉन्च डेट भी करीब आ गई है।

Xiaomi 18 Pro Max इंडिया लॉन्च डेट

ग्लोबल लॉन्च की बात करें तो शाओमी 18 प्रो सीरीज 17 नवंबर को ग्लोबली अनाउंस होगी। इस दिन कंपनी पेरिस शहर में बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से नए शाओमी फ्लैगशिप फोन यूरोपियन मार्केट में पेश होंगे। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max इंडिया लॉन्च डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है लेकिन चर्चा है कि कंपनी नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के शुरुआती हफ्ते में ये नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार देगी।

शाओमी 18 प्रो मैक्स इंडिया में 25 नवंबर के आस-पास लॉन्च हो सकता है। याद दिला दें कि IMC 2026 में शाओमी इंडिया प्रोडक्ट मार्केटिंग एसोसिएट डायरेक्टर गौतम बत्रा ने पहले ही कंफर्म कर दिया था कि शाओमी 18 प्रो सीरीज भारतीय बाजार में ​भी बिकेगी। बहरहाल Xiaomi 18 Pro Max लॉन्च डेट इन इंडिया ऑफिशियली अनाउंस होते ही इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

Xiaomi 18 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी 18 प्रो मैक्स 5जी फोन चीन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट पर लॉन्च हुआ था और यही प्रोसेसर इंडियन मॉडल में भी मिल सकता है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 3.74गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 5.01गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 5,513mm स्क्वायर रिंग-शेप्ड कोल्ड पंप कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। वहीं मल्टीटास्किंग को फास्ट और स्मूथ बनाए रखने के लिए इसमें LPDDR5X RAM लगाई गई है।

Xiaomi 18 Pro Max स्मार्टफोन 2624 × 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की 1.5K ​स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह TCL M11 मटेरियल पर बनी OLED डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4000nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है। यह मोबाइल इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर Xiaomi Dragon Crystal Glass 3.0 की लेयर दी गई है।

यह मोबाइल के बैक पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ ही सेकेंडरी स्क्रीन भी लगाई गई है। यह 976 × 596 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 2.86 इंच डिस्प्ले है जिसे OLED पैनल पर बनाया गया है। इसपर भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। इस रियर डिस्प्ले पर ऐप कार्ड्स, कस्टम इमेज और फोटो वॉलपेपर भी लगाए जा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल Leica रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.67 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन Light Hunter 960L सेंसर दिया गया है जो 200 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह शाओमी फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए Xiaomi 18 Pro Max स्मार्टफोन में 8500mAh बैटरी दी गई है जिसके तेजी से चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। इनके साथ ही यह मोबाइल 22.5W वायर्ड और 20W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। शाओमी 18 प्रो मैक्स 5जी फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here