वोडाफोन और आइडिया दे रहे हैं 3 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग, बस करना होगा यह छोटा सा बदलाव

Join Us icon

देश की टेलीकॉम कंपनियों में मची होड़ एक के बाद एक नए प्लान्स लेकर आ रही है। सभी कंपनियां कम कीमत पर अधिक बेनिफिट वाले प्लान्स देने की जुगत में लगी हुई है जिससे ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को रिझाया जा सके। टैरिफ प्लान्स के साथ ही टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को बेनि​फिट देने के लिए मोबाईल ब्रांड्स से भी जुगलबंदी कर रही है। देश की सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी वोडाफोन-आइडिया भी अपने यूजर्स के लिए ऐसा ही फायदा लेकर आई है जिसमें तीन महीने तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिल रही है।

नोकिया 5 कैमरा तो सैमसंग ला रहा है 6 कैमरे वाला फोन, गैलेक्सी एस10 हो सकता है पहला डिवाइस

वोडाफोनआइडिया ने अपने यूजर्स को फायदा पहुॅंचाने के लिए मोबाइल ब्रांड लावा से हाथ मिलाया है। वोडाफोन और आइडिया दोनों नेटवर्क लावा फोन यूज़ करने वाले ग्राहकों को पूरे 84 दिन यानि 3 महीने के लिए अनलिमिटेड लोकल व नेशनल वॉयस कॉलिंग प्रदान कर रहे हैं। कंपनी की ओर से दी जा रही इन वॉयस कॉल का यूज़ आॅन नेटवर्क व आॅफ नेटवर्क दोनों नंबरों पर किया जा सकेगा तथा रोमिंग के दौरान भी ये वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री रहेगी।

trai-blogqpot 91Mobiles

वोडाफोन-आइडिया की ओर से यह आॅफर 31 मार्च 2019 तक के लिए लागू किया गया है, यानि इस समयावधि के दौरान कोई भी वोडाफोन व आइडिया यूजर्स इस आॅफर का लाभ पा सकता है। 3 महीने तक अनलिमिडेट वॉयस कॉल वाले इस आॅफर को लावा के हिट फीचर फोन लावा ए1 पर लागू किया गया है। यानि यह बेनिफिट पाने के लिए आपको लावा ए1 फोन में वोडाफोन या आइडिया की सिम डालनी होगी, जिससे यूजर्स को 84 दिनों के लिए असीमित कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

सैमसंग ला रही है बिल्कुल नई ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़, इसका पहला फोन हुआ बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट

अनलिमिटेड वॉयस कॉल बेनिफिट पाने के लिए वोडाफोन या आइ​डिया ग्राहकों को लावा ए1 में सिम डालने के साथ ही 348 रुपये का रिचार्ज भी कराना होगा। वहीं वोडाफोन व आ​इडिया नेटवर्क से जुड़ने वाले नए ग्राहकों को समान फायदों के लिए 351 का रिचार्ज कराना होगा। अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ ही वोडाफोन व आ​इडिया यूजर्स को लावा ए1 पर हर दिन 100 एसएमएस भी प्राप्त होंगे।