
सैमसंग को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी जिसमें कहा गया था कि कंपनी एक बिल्कुल नई स्मार्टफोन सीरीज़ पर काम कर रही है और इसे ‘गैलेक्सी एम’ नाम के साथ बाजार में उतारेगी। कहा जा रहा है गैलेक्सी एम सीरीज़ की एंट्री के साथ ही सैमसंग गैलेक्सी जे, गैलेक्सी आॅन और गैलेक्सी सी सीरीज़ को बंद कर देगी। वहीं अब एक ताजा लीक में सैमसंग की आगामी गैलेक्सी एम सीरीज़ के फोन की जानकारी सामने आई है। गैलेक्सी एम सीरीज़ के फोन को बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ के इस आगामी डिवाईस को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच पर सैमसंग के इस फोन को एसएम-एम205एफ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की इस लिस्टिंग से एक ओर जहां यह साफ हो गया है कि सैमसंग अपनी नई गैलेक्सी एम स्मार्टफोन सीरीज़ के निर्माण कार्य में तेजी से लगी हुई है और जल्द से जल्द इसे टेक मंच पर पेश करेगी। वहीं दूसरी ओर गीकबेंच पर एसएम-एम205एफ की कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है।

गीकबेंच पर सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ के एसएम-एम205एफ फोन को 3जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि सैमसंग का यह आगामी स्मार्टफोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा तथा आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ कंपनी के एक्सनॉस 7885 चिपसेट पर रन करेगा। सैमसंग गैलेक्सी एसएम-एम205एफ को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में जहां 1319 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन 4074 स्कोर दिया गया है।
नोकिया 5 कैमरा तो सैमसंग ला रहा है 6 कैमरे वाला फोन, गैलेक्सी एस10 हो सकता है पहला डिवाइस
गौरतलब है कि एसएम-एम205एफ में मौजूद एक्सनॉस 7885 चिपसेट को इससे पहले गैलेक्सी ए8 और गैलेक्सी ए8 प्लस स्मार्टफोन में भी देखा गया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि गैलेक्सी एम सीरीज़ का यह आगामी फोन भी तीन रियर कैमरा सेंसर्स के साथ लॉन्च हो।
गैलेक्सी एम सीरीज़ को लेकर चर्चा है कि सैमसंग अपने लो बजट तथा मीड बजट सेग्मेंट में नई योजनाएं बना रही है। मीड बजट सेग्मेंट को मजबूत करते हुए जहां गैलेक्सी ए सीरीज़ को और भी बेहतर व एडवांस करने के साथ ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस किया जाएगा। वहीं लो बजट सेग्मेंट में पहले से मौजूद गैलेक्सी जे व गैलेक्सी आॅन सीरीज़ को कंपनी हटाकर इसकी जगह बिल्कुल नई गैलेक्सी एम सीरीज़ लाने वाली है।
4 रियर कैमरे वाला सैमसंग गैलेक्सी ए9 भारत में लॉन्च
सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ में आने वाले स्मार्टफोन लो बजट में होंगे जिनकी अधिकतम कीमत 12,000 रुपये तक हो सकती है। सैमसंग का प्रयास रहेगा कि इस सीरीज़ में कम कीमत पर बेहरतरीन स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करें। यह भी माना जा सकता है कि भारत में शाओमी के लो बजट स्मार्टफोंस की वजह से सैमसंग को अपनी नंबर वन पॉजिशन से हाथ धोना पड़ा है ऐसे में गैलेक्सी एम सीरीज़ के साथ कंपनी न सिर्फ शाओमी को टक्कर देगी बल्कि भारतीय टेक बाजार में अपने शेयर भी बढ़ाएगी।



















