
फ्लैगशिप कीलर शब्द सुनते ही वनप्लस का नाम ज़ेहन में आता है। इस जानी मानी टेक कंपनी ने कुछ ही स्मार्टफोंस की बदौलत भारत सहित इंटरनेशनल टेक मंच पर अपनी पहचान बना ली है। वनप्लस 6टी कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जो बेहद शानदार डिजाईन व दमदार प्रोसेसर से लैस है। भारत में वनप्लस 6टी 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी, 8जीबी रैम/128जीबी मैमोरी और 8जीबी रैम/256जीबी मैमोरी के तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब अपने इसी स्मार्टफोन को और भी पावरफुल बनाते हुए कंपनी वनप्लस 6टी को 10जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च करने जा रही है।
8जीबी रैम पर इंडिया में लॉन्च हुआ असूस का सबसे पावरफुल फोन, इसकी स्पेसिफिकेशन्स कर देंगी आपको हैरान
वनप्लस आने वाली 12 दिसंबर को मुंबई में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट में कपंनी वनप्लस 6टी का नया वेरिएंट पेश करेगी। वनप्लस 6टी का यह नया वेरिएंट 10जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी से लैस होगा। वहीं इस नए वेरिएंट में 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। वनप्लस अपने इस नए स्मार्टफोन वेरिएंट को स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी मैकलैरन के साथ मिलकर बना रही है और यह नया मॉडल वनप्लस 6टी मैकलैरन एडिशन नाम के साथ लॉन्च होगा।

वनप्लस 6टी मैकलैरन एडिशन को लेकर कंपनी ने हालांकि ज्यादा जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि यह फोन डिजाईन व लुक के साथ साथ अन्य स्पेसिफिकशेन्स के मामले में भी वनप्लस 6टी जैसा ही होगा। वनप्लस 6टी की बात करें तो यह फोन 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ मैटल फ्रेम बॉडी पर बना है जो 1080 x 2280 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.41-इंच की फुल एचडी+ बेजल लेस एमोलेड स्क्रीन के साथ ‘ओ’ शेप वाली एयरड्रॉप डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की डिसप्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6टी से प्रोटेक्टेड है।
वनप्लस 6टी मैकलैरन एडिशन भी फोन के रेग्यूलर वर्ज़न की ही तरह एंडरॉयड 9 पाई आधारित कंपनी के ही आॅक्सिजन ओएस पर पेश किया जा सकता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए वनप्लस 6टी में आॅक्टा-कोर प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह ऐड्रेनो 630 जीपीयू सपोर्ट करता है।वनप्लस 6टी के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 20-मेगापिक्सल का सेकेंडी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

वनप्लस 6टी डुअल सिम फोन है जिसकी दोनों सिम पर 4जी वोएलटीई चला सकते हैं। फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ व एनएफसी जैसे फीचर्स मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए वनप्लस 6टी में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ फास्ट चर्जिंग सपोर्ट वाली 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है।
आॅनर 8सी भारत में लॉन्च, यह है दुनिया का पहला फोन जो चलता है स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर
वनप्लस 6टी मैकलैरन एडिशन की कीमत क्या होगी और यह कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा इस जानकारी के लिए 12 दिसंबर का इंतजार किया जा रहा है। वनप्लस 6टी के मौजूद वेरिएंट्स की कीमत की बात करें तो फोन का 6जीबी रैम व 128जीबी वेरिएंट 37,999 रुपये, 8जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट 41,999 रुपये और 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 45,999 रुपये की कीमत पर भारत में सेल के लिए उपलब्ध है।


















