8जीबी रैम पर इंडिया में लॉन्च हुआ असूस का सबसे पावरफुल फोन, इसकी स्पेसिफिकेशन्स कर देंगी आपको हैरान

Join Us icon

टेक कंपनी असूस ने इसी साल गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज़ की शुरूआत करते हुए टेक मंच पर रिपब्लिक आॅफ गेमर्स पेश किया था। असूस की ओर से इस बेहद ही दमदार व पावरफुल स्मार्टफोन को ROG यानि ‘आरओजी’ फोन (रिपब्लिक आॅफ गेमर्स) नाम के साथ पेश किया गया था। यह फोन खासतौर पर मोबाइल गेमिंग के लिए बनाया गया है जो ऐसे यूजर्स के लिए किसी नायाब तोहफे से कम नहीं जो स्मार्टफोन में गेम खेलने के शौकिन होते हैं। असूस का यह धाकड़ फोन आज भारत में एंट्री कर चुका है। असूस इंडिया ने असूस आरओजी को इंडिया में लॉन्च में लॉन्च कर दिया है जो 69,999 रुपये की कीमत पर आज से ही सेल के लिए उपलब्ध है

असूस आरओजी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 2160 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। गेम खेलने के दौरान हर एक चीज बिल्कुल साफ दिखे तथा गेम में मौजूद हर ग्राफिक व आब्जेक्ट क्लियर तथा ​ब्राइट रहे, इसके लिए असूस फोन की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेशरेट पर विजुअल प्रदान करती है। इस डिसप्ले 10 प्वाइंट मल्टीटच सपोर्ट है तथा डिसप्ले हर पिक्चर को 10,000 कॉन्ट्रास्ट रेशियो पर दिखाती है।

ASUS ROG GAMING PHONE LAUNCHED IN INDIA PRICE SPECIFICATIONS PRICE IN HINDI

यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित है जो 2.96गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाले आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता ​है। वहीं गेम खेलने के दौरान बेस्ट ग्राफिक्स देने के लिए कंपनी ने इसे एड्रेनो 630 जीपीयू से लैस किया है। कंपनी की ओर से इस फोन को 8जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया है जिसके साथ यह फोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

ASUS ROG GAMING PHONE LAUNCHED IN INDIA PRICE SPECIFICATIONS PRICE IN HINDI

हाईग्राफिक्स गेम तथा हैवी प्रोसेसिंग के लिए कंपनी ने फोन में गेमकूल वैपर चैंबर का यूज़ किया है। यह तकनीक हर तरह के हैवी गेम प्ले करने तथा लंबे समय गेम खेलते रहने पर भी फोन को गर्म नहीं होने देता तथा लैगफ्री गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। असूस ने इस फोन में खास इमेज प्रोसेसिंग चिप का यूज़ किया है डिसप्ले में एचडीआर सपोर्ट करती है। इस फोन में साइड माउंटेड पोर्ट, प्रोग्रामेबल अल्ट्रासोनिक एयर​ट्रिगर सेंसर और फोर्स ​फीडबैक सिस्टम दिया गया है। फोन में डॉक सपोर्ट भी है और जिसके जरिये ट्विन व्यू डॉक, मोबाइल डेस्कटॉप डॉक और गेम वॉयस कंट्रोल वाईगीग डॉक का उपयोग भी कर सकते हैं।

आॅनर 8सी भारत में लॉन्च, यह है दुनिया का पहला फोन जो चलता है स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर

असूस आरओजी में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन में 7.1 सराउंड साउंड तकनीक के साथ डीटीएस हैडफोन जैक भी दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन क्वालकॉम का ऐप्टएक्स हाई डेफिनेशन ब्लूटूथ वायरलेस आॅडियो भी सपोर्ट करता है। 4जी वोएलटीई के साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

लॉन्च से पहले ही सामने आई 6जीबी रैम वाले नोकिया 8.1 की स्पेसिफिकेशन्स, 6 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च

असूस आरओजी को 69,999 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से एक्सक्लूसिव खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर असूस आरओजी को 12 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है जो हर बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा।