
चीन में आयोजित किए गए इवेंट के दौरान हुआवाई के सब-ब्रांड ऑनर ने बुधवार को अपने लेटेस्ट ऑनर वी20 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया था। अनुठे डिजाइन के साथ पेश किए गए इस स्मार्टफोन को अब कंपनी जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश करने वाली है। इस बात की जानकारी ऑनर इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक दी है। इस ट्विट में कंपनी ने इस बात को भी स्पष्ट कर दिया है कि ऑनर वी20 को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल किया जाएगा।
Get ready to experience the latest technology right in your hands. ?? With the ultimate #TechPioneer coming soon to India!?
Stay tuned for #HONORView20 an @amazonIN exclusive! Click here to get notified – https://t.co/WW0zDwFjXM pic.twitter.com/vcqcHxnr28— Honor India (@HiHonorIndia) December 26, 2018
ऑनर वी20 की स्पेसिफिकेशन्स
ऑनर वी20 में 6.4-इंच की सुपर फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में प्रोसेसिंग के लिए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हुआवई का किरीन 980 चिपसेट दिया गया है। यह फोन लिंक टर्बो तकनीक से लैस है। यह तकनीक फोन में इंटरनेट की डाउनलोड स्पीड को फास्ट करती है। लिंक टर्बो तकनीक वाईफाई व एलटीई दोनों कनेक्टिविटी पर काम करती है।ऑनर वी20 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो कंपनी के यूजर इंटरफेस ईएमयूआई 9 पर काम करता है।
वहीं, ऑनर वी20 में 6जीबी रैम व 8जीबी रैम के दो वेरिएंट्स हैं। 6जीबी रैम के साथ यह फोन 128जीबी मैमोरी तथा 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह कपंनी ने 8जीबी रैम के साथ 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला मोशचिनो वेरिएंट भी चीन में लॉन्च हुआ था। वहीं, भारत में इस डिवाइस को किन स्टोरेज में पेश किया जाएगा इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
48-एमपी कैमरा, पंच होल डिसप्ले तथा 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ बेहद ही ताकतवर फोन ऑनर वी20
डिवाइस में पंच होल सेल्फी कैमरे दिया गया है जो कि 25-मेगापिक्सल का है।फ् ऑनर वी20 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा मौजूद है। कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर दिया गया है। ऑनर वी20 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए ऑनर ने इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ऑनर वी20 को ब्लैक, ब्लू तथा रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
ये हैं ऑनर वी20 के टॉप 5 फीचर्स
कीमत की बात करें तो चीन में ऑनर वी20 के 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 2999 युआन (तकरीबन 30,400 रुपये) तथा 8जीबी रैम/128जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 3499 युआन (तकरीबन 35,500 रुपये) रखी गई है। इसी तरह ऑनर वी20 के 8जीबी रैम व 256जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट को 3999 युआन (तकरीबन 40,500 रुपये) की कीमत है। भारत में इस डिवाइस को इसी कीमत के आस-पास पेश किए जाने की उम्मीद है।






















Comments are closed.