
आप जब किसी फोन की खरीदारी करते हैं तो कोशिश यही होती है कि वह सबसे अडवांस हो। क्योंकि तकनीक यदि थोड़ी भी पुरानी है तो फिर आप सबसे पीछे रह जाएंगे। क्योंकि मोबाइल बाजार बहुत तेजी से बदलता है। यही वजह है कि मोबाइल जगत के लेकर अक्सर एक बात कही जाती है कि यहां हर सुबह एक नई तकनीक जन्म लेती है और तीन महीने में बाजार बदल जाता है। मोबाइल जगत में इनोवेशन और बदलाव आप खुद भी महसूस कर सकते हैं। 2018 की जब शुरुआत हुई तो किस तरह के फोन आते थे और अब जब 2018 अंत हो रहा है फोंस कितने बदल गए हैं। डिजाइन में मैटल की जगह ग्लास का उपयोग होता है, अब रियर फिंगरप्रिंट की नहीं बल्कि फेस अनलॉक और इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की डिमांड है, कैमरे भी दो चाहिए और 4जी वोएलटीई तो जरूरी है ही। ऐसे कई और बदलाव देखने को मिले हैं।
अब हम 2019 में दस्तक दे रहे हैं और इस साल भी काफी नई टेक्नोलॉजी दस्तक देने वाली है जो फोन के अहसास को बदल देगी। यदि आप नए साल में फोंस की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जिसके यदि तकनीक बदले तो भी आप कुछ समय तक अपडेट रह सकें। आगे हमनें 2019 में फोन के लिए ऐसे ही 5 जरूरी फीचर्स का जिक्र किया है। 2019 में ये धाकड़ फोन होंगे लॉन्च
1. 5जी

पिछले एक डेढ़ सालों से 5जी की सुगबुगाहट हो रही है। वहीं कुछ देश में यह सर्विस उपलब्ध भी हो चुकी है। हालांकि अभी 5जी फोन नहीं है लेकिन मार्च तक सैमसंग, शाओमी और वनप्लस सहित कई कंपनियां अपनी 5जी डिवाइस लॉन्च करने वाली हैं। रही बात भारत की तो 2019 में 5जी नेटवर्क की नीलामी होनी है और इसी साल अंत तक एयरटेल और रिलायंस जियो जैसी कंपनियां अपनी सर्विस लॉन्च कर सकती है। इसलिए यदि आप 2109 में फोन की खरीदारी कर रहे हैं तो कोशिश करें कि 5जी फोन लें जिससे कि जब नेटवर्क लॉन्च हो तो पहले से 5जी रेडी रहें। देखें लेटेस्ट एंडरॉयड 9 पाई पर चलने वाले स्मार्टफोंस की पूरी लिस्ट
2. एंडरॉयड 9 पाई

एंडरॉयड 9 पाई को पिछले साल सितंबर में ही लॉन्च कर दिया गया था। परंतु अब भी ज्यादातर फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर लॉन्च हो रहे हैं। परंतु यदि आप फोन की खरीदारी 2019 में कर रहे हैं तो एंडरॉयड ओरियो ऑपरेटिंग आधारित फोन को न लें तो ज्यादा बेहतर है। आपको 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित फोन को लेना चाहिए। क्योंकि आप पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम यदि अपडेट भी होता है तो 9 पाई पर आएगा। परंतु यदि आपका फोन पहले ने लेटेस्ट ओएस पर चल रहा है तो जब गूगल एंडरॉयड 10 को लॉन्च किया जाएगा तो वह उस पर भी अपडेट हो सकता है। अर्थात आप अप टू डेट रहेंगे। 20,000 रुपये के कम में 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन
3. डुअल वोएलटीई सपोर्ट

आप यही सोच रहे होंगे कि एक 4जी ही काफी है डुअल का क्या काम? तो आपको बता दूं कि भारत में ज्यादातर लोग डुअल सिम का उपयोग करते हैं। एक डाटा के लिए और एक कॉलिंग के लिए। परंतु सर्विस प्रदाता कंपनियां कि धीरे-धीरे अपनी 2जी और 3जी सर्विस को बंद करने वाली हैं। 2जी, 3जी और 4जी सर्विस की वजह से लागत काफी ज्यादा है और कंपनियां इस कास्ट को कम करने वाली हैं।
अब वे सिर्फ 4जी सेवा देंगी और बाद में नेटवर्क को 5जी पर अपग्रेड करेंगी। ऐसे में यदि आपका फोन 2जी या 3जी सपोर्ट करता है तो उसकी सेवाएं बंद भी हो सकती हैं। इसलिए डुअल वोएलटीई लें तो ज्यादा बेहतर है। दोनों नेटवर्क पर आपको क्रिस्टल क्लियर आवाज मिलेगी।
4. बोके वीडियो

2018 में बोके इफेक्ट वाले इमेजेज़ काफी चर्चा में रहे। परंतु 2019 इससे एक कदम और आगे बढ़ने वाला है। इस बार बोके इफेक्ट वाले वीडियोज की शोर होगी। अर्थात ब्लर बैकग्राउंड के साथ आप वीडियो शूट कर सकेंगे। इसलिए यदि आप 2019 में फोन खरीद रहे हैं तो बोके वीडियो फीचर को भी जरूर देखें।
5. फास्ट चार्जिंग

नॉच, वॉटर ड्रॉप नॉच और पंच होल नॉच आदि की बातें फिलहाल काफी हो रही हैं और आने वाले दिनों में भी रहेंगी। ये फीचर्स अब कम कीमत के फोन में आएंगे इसलिए इस बारे में ज्यादा कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। हां फोन में बैटरी बड़ी हो रही है और वह चार्जिंग में काफी समय लेता है। ऐसे में आप 2019 में फोन की खरीदारी कर रहे हैं तो फास्ट चार्जिंग को जरूर देखें। यह फीचर बहुत ही ज्यादा समय की बचत करेगा और फोन उपयोग के दौरान आपको इसका काफी फायदा देखने को मिलेगा।










Comments are closed.