ट्रिपल रियर कैमरा और सेल्फी पॉप के साथ आएगा वी15 प्रो, रेंडर केस हुआ लीक

Join Us icon

91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही इस बात की एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि वीवो अपने हिट स्मार्टफोन वी11 प्रो के अपग्रेडेड वर्ज़न वी15 प्रो को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। वहीं, हमें मिली जानकारी के अनुसार वीवो इंडिया की ओर से वीवो नेक्स स्मार्टफोन भारत में डिस्कंटिन्यू कर दिया गया है, जिससे इस बात को लेकर कयास ओर तेज हो जाते हैं कि कंपनी भारत में वी15 प्रो को जल्द लॉन्च करेगी।

वहीं, अब वीवो वी15 प्रो को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। इस जानकारी में डिवाइस के केस लीक हुआ है, जिसमें पॉप सेल्फी कैमरा का स्पेस अलग से दिखाई दे रहा है। वहीं, बैक में ट्रिपल कैमरा होने की जानकारी भी सामने आई है।

vivo-v15-pro-new

एक्सक्लूसिव : भारत का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन वीवो नेक्स हुआ डिस्कंटिन्यू, अब वी15 प्रो की है तैयारी

वीवो वी15 प्रो का केस चीन क सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट वीबो पर सामने आया है। इसमें वर्टिकल रियर कटआउट कैमरा दिखई दे रहा है। कटआउट को देखकर लग रहा है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा होगा। वहीं, इसमें फिंगरप्रिंट रीडर का कटआउट नहीं है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। अगर ऐसा होता है तो इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए क्योंकि कंपनी के वी सीरीजड वाले हेंडसेट में पहले से इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
vivo-v15-pro
प्राप्त जानकारी अनुसार वी15 प्रो के साथ ही कंपनी वी15 स्मार्टफोन भी भारत में लाएगी। वी15 में पॉप-अप कैमरा दिया जाएगा या नहीं इस बात पर अभी सशंय कायम है। हमें मिली जानकारी के अनुसार वीवो वी15 प्रो फरवरी के अंतिम सप्ताह में देश में लॉन्च कर दिया जाएगा। वीवो अपने इस फोन को फ्लैगशिप डिवाईस के रूप में ही लॉन्च करेगी तथा इसकी कीमत 25,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये के बीच होगी।

एक्सक्लूसिव : 32-एमपी पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होगा वी15 प्रो, साथ में आएगा वी15

32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ ही वी15 प्रो के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। वहीं साथ ही वी15 प्रो में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि वीवो का यह फोन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। लगे हाथ आपको बता दें कि वीवो इंडिया की ओर से मौजूदा पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले फोन वीवो नेक्स का प्रोडक्शन पहले ही बंद किया जा चुका है। ऐसे में वीवो वी15 प्रो वीवो नेक्स की जगह लेगा।

वीवो इंडिया की ओर से अभी तक वी15 और वी15 प्रो से जुड़ी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। वी15 और वी15 प्रो की लॉन्च डेट तथा इनकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिलते ही जल्द ही पाठकों को अपडेट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here