शाओमी को भी पीछे छोड़ जियो बनी देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी, ओपो-वीवो रेस में पीछे छूटे

Join Us icon

इंडियन मोबाइल मार्केट पूरी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली मार्केट है। अमेरिका व चीन जैसे राष्ट्रों को पीछे छोड़ते हुए भारत में मोबाइल बाजार में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है। साल 2017 की अपेक्षा साल 2018 में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी आंकी गई है। हैरानी की बात है इसी दौरान विश्व के अन्य देशों के बाजारों में मोबाइल शिप्मेंट में गिरावट दर्ज की गई है। देश में स्मार्टफोन का बाजार जहां बढ़ा है वहीं जियो ने भी अपने प्रोडक्ट्स के दम पर पूरी दुनिया में नाम कमाया है। जियो ने इस रेस में शाओमी की चमक को भी फीका कर दिया है। आगे पढ़िए हमारी विस्तृत रिपोर्ट:

शाओमी ने की ‘मी डेज़’ की शुरूआत, 5,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे कंपनी के स्मार्टफोन

भारत के मोबाइल बाजार को लेकर प्रसिद्ध रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट ने नए आकंड़े पेश किए हैं, जिनमें साल 2018 की चौथी तिमाही के दौरान टेक कंपनियों व स्मार्टफोन ब्रांड्स की ​सेल और शिपमेंट का ब्यौरा दिया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने देश के मोबाइल बाजार में सबसे ज्यादा ग्रोथ की है। वर्ष 2017 के दौरान फीचर फोन बाजार में जियो के 11 प्रतिशत शेयर थे। लेकिन एक ही साल में जियो ने 27 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए फीचर फोन बाजर में 38 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

counterpoint report xiaomi jio samsung india smartphone feature phone market in hindi

जियो इन साल में इतनी तेजी से उपर उठी है कि उसने शाओमी व सैमसंग को भी पीछे छोड़ दिया है। जियो ने जहां 27 प्रतिशत की उछाल मारी है वहीं शाओमी 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल कर पाई है। स्मार्टफोन बाजार की बात करें तो इस लिस्ट में शाओमी का नंबर ही सबसे उपर है। शाओमी ने सबसे ज्यादा 28 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा किया है। शाओमी ने साल 2017 में जहां 19 प्रतिशत शेयर पाए थे वहीं वर्ष 2018 में यह आकंड़ा बढ़कर 28 प्रतिशत हो गया है।

लॉन्च हुई जियोरेल ऐप, घर बैठे बुक होगी टिकट और मिलेगी पूरी जानकारी​ बिल्कुल फ्री

शाओमी के बाद सैमसंग इस सूची में दूसरे नंबर पर आई है। सैमसंग ने पूरे साल में 24 प्रतिशत बाजार शेयर्स अपने नाम किए हैं। सैमसंग के बाद अन्य कंपनियों में बड़ा फासला देखा गया है। इस लिस्ट के अनुसार वीवो ने 10 प्रतिशत शेयर पाए हैं तथा ओपो ने 8 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किए हैं। इस सूची में इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड माइक्रोमैक्स का नाम भी शामिल है। माइक्रोमैक्स ने साल 2018 के दौरान 5 प्रतिशत बाजार के हिस्से पर अपना कब्जा किया है।

counterpoint report xiaomi jio samsung india smartphone feature phone market in hindi

फीचर फोन मार्केट की बात करें तो ​जियो 38 प्रतिशत मार्केट शेयर्स के साथ पहले नंबर पर आई है। गौरतलब है कि जियो ने सिर्फ दो ही फीचर फोन बाजार में उतारे हुए हैं जिनमें जियोफोन और जियोफोन 2 शामिल है। सिर्फ 2 फीचर फोन के दम पर इतनी बड़ी सफलता भी जियो की अन्यों के खास साबित करती है। रिपोर्ट के मुता​बिक जियो के बाद 12 प्रतिशत शेयर्स के साथ सैमसंग दूसरे तथा 8 प्रतिशत शेयर्स के साथ आईटेल तीसरे नंबर पर आई है।

एंडरॉयड पाई पर कार्य करेगा नोकिया का आने वाले ये सस्ता फोन

आपको बता दें कि फीचर फोन बाजार में सैमसंग के हिस्से बड़ी गिरावट आई है। वर्ष 2017 में सैमसंग का 21 प्रतिशत फीचर फोन बाजार पर कब्जा था लेकिन वर्ष 2018 में यह गिर कर सिर्फ 12 प्रतिशत ही रह गया है। इसी तरह नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल कंपनी 7 प्रतिशत बाजार के हिस्से के साथ चौथे नंबर पर आई है। नोकिया को टक्कर देते हुए लावा ने भी 7 प्रतिशत फीचर फोन बाजार पर अपना कब्जा किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here