
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी के को-फाउंडर और अध्यक्ष लीन बिन ने हाल ही में अपने डबल फोल्डेबल स्मार्टफोन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं, काफी समय से कंपनी के अपकमिंग मी9 को लेकर जानकारी सामने आ रही है। कुछ समय पहले इस हेंडसेट के कॉन्सेप्ट रेंडर को देखा गया था। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार 27 वॉट चार्जिंग तकनीक से लैस यह फोन 19 फरवरी को लॉन्च होगा।
वीबो पर कंपनी ने एक नया टीज़र जारी किया है, जिसमें बैक पर ट्रिपल रियर कैमरा दिखाई दे रहा है। साथ ही उम्मीद फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिखाई दे रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी।
इसके अलावा शाओमी के फोन को दो मॉडल नंबर एम1902एफ1ए / एम1902एफ1टी के साथ चीन कंपलसरी सर्टिफिकेट (3सी) मिला है। उम्मीद की जा रही है कि 3सी लिस्टिंग में वाला डिवाइस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा जो कि मी9 हो सकता है।

हाल ही में मी9 को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था, जिसके मुताबिक मी 9 एंरॉयड पाई पर चलेगा। इसमें 6 जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा। इस फ्लैगशिप प्रोसेसर से क्वालकॉम ने बीते कुछ महीने पहले ही पर्दा उठाया था। इसके अलावा मी9 में पावर बैकअप के लिए 3,500एमएएच की बैटरी होगी जो 32 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
बता दें कि हाल ही में शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के अंदर अपना पहला स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 लॉन्च किया था, जिसे लेकर कंपनी ने लक्ष्य रखा है कि वह पहले महीने में इस डिवाइस के 10 लाख यूनिट्स को सेल करेगी। रेडमी नोट 7 हैंडसेट की खासियत की बात करें तो यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।





















