ये शाओमी स्मार्टफोन होंगे नए और एडवांस मीयूआई 11 से अपडेट, देखें क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में शामिल

Join Us icon

शाओमी ने कल ही घोषणा की है कि कंपनी आने वाली 28 फरवरी को भारत में अपने रेडमी ब्रांड का नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 लॉन्च करने वाली है। शाओमी के अन्य स्मार्टफोंस की तरह रेडमी नोट 7 का इंतजार भी टेक यूजर्स उत्सुकता से कर रहे हैं। शाओमी के स्मार्टफोन इसलिए पसंद किए जाते हैं क्योंकि यह कंपनी कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स तो प्रदान करती है ही तथा समय-समय पर अपने फोन के सॉफ्टवेयर व आपरेटिंग सिस्टम को भी अपडेट करती रहती है। पिछले महीने ही कंपनी ने अपने नए यूजर इंटरफेस मीयूआई 11 से पर्दा उठाया था, वहीं अब उन स्मार्टफोंस की लिस्ट भी सामने आ गई है जो जल्द ही मीयूआई 11 से अपडेट हो जाएंगे।

शाओमी ने मीयूआई 11 को अभी आफिशियली रोल आउट नहीं किया है। शाओमी का यह यूजर इंटरफेस बेहद ही एडवांस फीचर्स से लैस होगा। शाओमी के सीईओ लेई जून के अनुसार मीयूआई की यह नई अपडेट यूजर इंटरफेस के एक्सपीरियंस को उचे स्तर पर ले जाएगी। मीयूआई 11 में स्मार्टफोन के आपरेशन के लेकर फोन में मौजूद ऐप का यूज़, कैमरा फीचर्स तथा अन्य सेटिंग्स भी पहले की अपेक्षा अटरेक्टिव और एडवांस हो जाएंगी।

xiaomi-redmi-note-5-pro-back-3

मी सीरीज़ के ये फोन होंगे मीयूआई 11 से अपडेट

शाओमी मी 9,
मी 8,
मी 6एक्स,
मी 6,
मी 5एक्स,
मी 5सी,
मी 5एस,
मी 5एस प्लस,
मी प्ले

मिक्स सीरीज़ के ये फोन होंगे मीयूआई 11 से अपडेट

मी मिक्स 3,
मी मिक्स 2एस,
मी मिक्स 2,
मी मिक्स 1
मी नोट 2,
मी नोट 3,
मी मैक्स 2,
मी मैक्स,
मी मैक्स 3

xioami-offline-store

रेडमी सीरीज़ के ये फोन होंगे मीयूआई 11 से अपडेट

रेडमी नोट 7,
रेडमी 6 प्रो,
रेडमी नोट 7 प्रो,
रेडमी नोट 5,
रेडमी नोट 5 प्रो,
रेडमी नोट 5ए,
रेडमी नोट 4,
रेडमी नोट 4एक्स,
रेडमी नोट 6,
रेडमी नोट 6 प्रो,
रेडमी 6,
रेडमी 6ए,
रेडमी 5,
रेडमी 5ए,
रेडमी 5 प्लस,
रेडमी 4,
रेडमी 4ए,
रेडमी 4एक्स,
रेडमी 3एस/3एक्स,
रेडमी एस2

आपको बता दें कि यह लिस्ट शाओमी की तरफ से आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है बल्कि विदेशी मीडिया ने इस लिस्ट को शेयर किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मीयूआई जून महीने से उपरोक्त स्मार्टफोंस पर अपडेट होना शुरू हो जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here