शाओमी मी 9 हुआ ग्लोबली लॅान्च, इसमें है 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरा और दुनिया का सबसे फास्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 855

Join Us icon

इंडियन स्मार्टफोन बाजार में सबसे बड़ा नाम शाओमी का है। इस चीनी ब्रांड ने थोड़े ही समय में इंडिया समेत विश्व की अन्य मार्केट्स में अपना नाम कमा लिया है। भारत में जहां शाओमी ने लो बजट सेग्मेंट में ​महारथ हासिल कर ली है। वहीं कंपनी हाईएंड डिवाईसेज़ के साथ फ्लैगशिप सेग्मेंट में भी तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर ​रही है। अपनी इस सफलता को दोहराते हुए शाओमी ने आज मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 के मंच से कंपनी के फास्टेस्ट स्मार्टफोन मी 9 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है।

मी 9 को वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है। इस फोन में 6.39-इंच की फुलएचडी+ सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। फोन की यह स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करती है जिसके लिए कंपनी ने थर्ड जेनरेशन इन-डिसप्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। शाओमी ने मी 9 को एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया है।

mi-9-launch-china

शाओमी मी 9 में 7एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया गया है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.84 गीगाहर्ट्ज़ है। इस प्रोसेसर में 4 जेनरेशन का एआई इंजन दिया गया है। वहीं साथ ही यह चिपसेट एलिट गेमिंग तकनीक से भी लैस है जो स्मार्टफोन में गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहद ही फास्ट और स्मूथ बनाता है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए मी 9 में एड्रेनो 640 जीपीयू मौजूद है। शाओमी मी 9 में गेम टर्बो टेक्नोलॉजी दी गई है जो की गेमिंग के दौरान यूजर्स के अनुभव को शानदार बनाएगी।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मी 9 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन में 48-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है जो एफ/ 2.2 अपर्चर वाले सोनी आईएमएक्स586 सेंसर पर चलता है। आपको बता दें कि यह कैमरा सेंसर दुनिया का अब तक का सबसे फास्ट कैमरा सेंसर है। इसके साथ ही मी 9 का रियर कैमरा सेटअप एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स481 सेकेंडरी वाइड एंगल सेंसर और 12-मेगापिक्सल का तीसरा टेलीफोटो सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

mi-9

बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही मी 9 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन को वायरलेस तकनीक से भी चार्ज किया जा सकता है। मी 9 20 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है, जो कंपनी के दावे के अनुसार बेहद ही फास्ट है तथा 90 मिनट में ही फुल चार्ज होने की क्षमता रखता है। कीमत की बात करें तो शाओमी मी 9 के 6जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट को 449 यूरो में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 36,000 रुपये है। इसी तरह मी 9 के 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 499 यूरो में लॉन्च किया किया गया है। यह कीमत 40,000 रुपये के करीब है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here