
नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने बर्सिलोना में चल रहे मोबाइल के सबसे बड़े टेक शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में अपने नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 से पहले कंपनी के बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन नोकिया 9 प्योरव्यू से पर्दा उठा दिया है। वहीं, एचएमडी ग्लोबल ने ऑफिशियल तौर पर अन्य स्मार्टफोन नोकिया 4.2, नोकिया 3.2 और नोकिया 1 प्लस को भी लॉन्च कर दिया है।
कीमत व उपलब्धता
एचएमडी ग्लोबल ने अपने चाहने वालों को सरप्राइज देते हुए नोकिया 4.2 और नोकिया 3.2 स्मार्टफोन को पेश किया है। नोकिया 4.2 को ब्लैक व पिंक तो वहीं नोकिया 3.2 को ब्लैक व स्टील रंग में उतारा गया है। अगर बात करें कीमत की तो नोकिया 4.2 को 169 डॉलर (लगभग 12,005 रुपए) और नोकिया 3.2 की कीमत 139 डॉलर (लगभग 9,873 रुपए) है। दोनों ही डिवाइस की शिपिंग अप्रैल में शुरू होगी।

नोकिया 4.2 और नोकिया 3.2 में अलग से गूगल असिस्टेंट बटन व नोटिफिकेशन लाइट दी गई है। इतना ही नहीं दोनों ही फोन में बायोमेट्रिक ऑथिनटिकेशन के लिए फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। इसके अलावा दोनों ही फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
नोकिया 4.2 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें नोकिया 4.2 की तो इसमें 5.7-इंच डिसप्ले दी गई है। वहीं, फोन में जान फूंकने के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है। डिवाइस को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसके एक वेरिएंट में 2जीबी रैम व 16जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा दिया हया है। डिवाइस में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सल का कॉम्बिनेशन है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा है।
डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एजीपीएस और एफएम रेडियो है। डिवाइस एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।
नोकिया 3.2 की स्पेसिफिकेशन्स
नोकिया 3.2 में 6.26-इंच एचडी+ स्क्रनी दी गई है। डिवाइस को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसके एक वेरिएंट में 2जीबी रैम व 16जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए नोकिया 3.2 में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो कि एआई कैमरा मोड सपोर्ट के साथ आता है। इससे आप लो लाइट में बेहतर फोटोग्राफी का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एजीपीएस और एफएम रेडियो है। डिवाइस एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।


















