
शाओमी जल्द ही भारत में रेडमी नोट7/ रेडमी नोट 7 प्रो को लॉन्च करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। वहीं, शाओमी ने पिछले साल नवंबर में लॉन्च किए गए रेडमी नोट 6 प्रो पर डिस्काउंट की पेशकश की है। हैंडसेट फ्लिपकार्ट और मी.कॉम पर एक स्पेशल ऑफर के तहत बेचा जा रहा है।
इतने में मिलेगा
शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो 4जीबी+64जीबी मॉडल को 12,999 रुपए है। वहीं, 6जीबी + 64जीबी वेरियंट वाले मॉडल को 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन, तीन दिन तक डिवाइस फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट पर क्रमश: 11,999 रुपए व 13,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।
शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो और असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 जानें कौन फोन है बेस्ट
शाओमी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। ट्विट के अनुसार स्मार्टफोन 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक ‘मंथ एंड मोबाइल फेस्ट’ के तहत केवल 11,999 रुपए की कीमत में बेचा जाएगा। ट्वीट में जोड़ी गई तस्वीर में 4जीबी रैम वेरिएंट को दिखाया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन का 6जीबी रैम वेरिएंट भी इस सेल के दौरान 13,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है।
Mi fans! #RedmiNote6Pro the Quad camera all-rounder is now on offer for a limited period. Visit @Flipkart and https://t.co/D3b3QtmvaT now.
Flipkart: https://t.co/sGzzYVslUBhttps://t.co/D3b3QtmvaT: https://t.co/E0pV5Qwfwv
RT to spread the word! pic.twitter.com/VH431aV7HZ— Mi India (@XiaomiIndia) February 26, 2019
शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो को खरीदना हुआ आसान, अब रिटेल स्टोर्स पर भी मिलेगा यह शानदार स्मार्टफोन
इतना ही नहीं इस ऑफर के अलावा स्मार्टफोन पर 2,000 रुपए प्रति माह की शुरुआती कीमत में नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है। वहीं, पुराने मोबाइस को एक्सचेंज करने पर 11,950 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं अगर ग्राहक एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 5 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिलेगा।
डिवाइस में 5.84-इंच एफएचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2280 पिक्सल्स का है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। इसके अलावा डिवाइस की स्टोरेज को यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं। वहीं, फोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो-बेस्ड एमआईयूआई 9.6 पर कार्य करता है।
शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है। बैक और फ्रंट दोनों पैनल्स पर डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर जहां एफ/1.9 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल कैमरा सपोर्ट करता है।









