
सैमसंग और हुआवई द्वारा फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने के बाद अब बाकी स्मार्टफोन निर्माता भी अपने फोल्डेबल डिवाइसेज को पेश करने के लिए कमर कस चुकी हैं। हाल ही में मोटोरोला ने भी कंफर्म किया था कि वह एक फोल्डेबल स्मार्टफोन डेवलप कर रही है। वहीं, अब मोटोरोला के वाइस प्रेजिडेंट ऑफ ग्लोबल प्रॉडक्ट डैन डेरी ने एक इंटरव्यू में फोल्डेबल स्मार्टफोन कंफर्म करते हुए कुछ और डीटेल्स भी शेयर किए हैं।
इसके बाद कंपनी की ओर से मुहर लग गई है कि आने वाले समय में मोटोरोला का फोल्डेबल फोन पेश किया जाएगा। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के बारे में पहले से कुछ लीक्स सामने आए थे।
एनगैजेट को दिए इंटरव्यू के दौरान डिवाइस के बारे में बात करते हुए डैन डेरी ने कहा कि मोटोरोला एक फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है और इसे मार्केट में बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, ‘हमने काफी वक्त पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम करना शुरू किया था। हमने इसमें काफी सुधार किए हैं।’
7.8एक्स ज़ूम लेंस के साथ लॉन्च होगा हुआवई मेट 30 प्रो, 26 मार्च को देगा दस्तक
उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से आने वाला फोल्डेबल डिवाइस मोटो रेजर हो सकता है जो कि फ्लिप फोन्स की तरह फोल्ड होगा। इसकी कीमत करीब 1500 डॉलर (लगभग 1 लाख रुपये) हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने डिवाइस की लॉन्च की डेट को लेकर कुछ नहीं कहा, माना जा रहा है कि इसी साल कंपनी की हैंडसेट को लॉन्च कर सकती है।
ओरिजनल रेज़र फोन को साल 2004 में लॉन्च किया गया था जो कि अब तक का सबसे आईकॉनिक डिवाइस है। कंपनी के सीईओ ने पिछली साल रेज़र फोन के टीजर को शेयर किया था। वहीं, कुछ समय पहले से पेटेंट रेंडर में फ्लिप फोन फोल्डेबल स्क्रीन के साथ दिखाई दे रहा है। इन पेटेंट में डिवाइस की बाकी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाला मोटोरोला रेज़र फोन एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा।


















