वनप्लस 7 की वीडियो आई सामने, यह फोन बनाएगा सफलता के रिकॉर्ड, देखें पहली लुक

Join Us icon

फ्लैगशिप कीलर नाम से पहचानी जाने वाली टेक कंपनी वनप्लस ने अपने खेमे से चुनिंदा स्मार्टफोन ही बाजार में उतारे हैं। लेकिन वनप्लस के ये चुनिंदा स्मार्टफोन ही पूरी तरह से हिट साबित हुए हैं। अपने स्मार्टफोंस की सफलता को दोहराने के​ लिए कंपनी अब वनप्लस 7 पर काम कर रही है। इस स्मार्टफोन को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें फोन के डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कई जानकारियां मिली है। इसी कड़ी में वनप्लस 7 पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए प्राइज़ बाबा ने वनप्लस 7 की रेंडर वीडियो इंटरनेट पर शेयर कर दी है। यह वीडियो प्रसिद्ध टिपस्टर आनलीक्स के साथ साझेदारी में बनाई गइ है जिसमें फोन की फुल लुक और डिजाईन को देखा जा सकता है।

वनप्लस 7 से जुड़ी अपनी रिपोर्ट में प्राइज़ बाबा ने आनलीक्स से साझेदारी कर यह वीडियो शेयर की है। यह वीडियो 5के क्वालिटी वाली है जिसे 360 डिग्री रेंडर वीडियो के तौर पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में फोन के फ्रंट और बैक पैनल के साथ ही दोनों साईड पैनल्स तथा उपरी और नीचले पैनल को भी दिखाया गया है। इस वीडियो से वनप्लस 7 की डिसप्ले, कैमरा सेग्मेंट के साथ ही स्पीकर्स, यूएसबी स्लॉट्स तथा फोन में मौजूद अन्य पोर्ट्स की जानकारी भी मिली है। इस वीडियो में वनप्लस 7 की फुल लुक को देखा जा सकता है।

वनप्लस 7 डिजाईन

वनप्लस 7 को इस वीडियो में फुलव्यू डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। फोन में कोई भी नॉच नहीं दी गई है। डिसप्ले के नीचले हिस्से में हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद है तथा अन्य तीनों किनारें पूरी तरह से बेजल लेस है। नॉच न होने के चलते वनप्लस 7 पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। यह कैमरा फोन के बाईं ओर दिया गया है। पॉप-अप सेल्फी कैमरा के आगे स्पीकर बार दी गई है। इस पॉप-अप कैमरे में एक ही सेंसर मौजूद नज़र आया है। आपको बता दें कि वनप्लस 7 के पॉप-अप कैमरे की प्लेसमेंट फोन के रियर कैमरे से अलग दी गई है।

4,000एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ वीवो वी15, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

वनप्लस 7 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर बीच में दिया गया है। गौरतलब है कि वनप्लस 7 के रियर कैमरा सेटअप में तीन कैमरों के अलावा दो अन्य सेंसर भी नज़र आए हैं जिनकी डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है। इस कैमरा सेटअप के ​ठीक नीचे कंपनी का लोगो लगा है। वनप्लस 7 के दाएं पैनल पर दो बटन दिए गए हैं जिनमें से एक जहां पावर बटन है वहीं दूसरा फिंग​रप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। इसी तरह फोन के बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर मौजूद है।
oneplus-7-renders image-360-degree-video-pop up-selfie-triple-rear-camera

वनप्लस 7 के नीचले पैनल पर स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है। सामने आए इस रेंडर में वनप्लस 7 को 3.5एमएम जैक से वंचित दिखाया गया है। वहीं साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट बटन के अलावा इस फोन में अनलॉकिंग के लिए अन्य कोई आप्शन नज़र नहीं आया है। वनप्लस 7 का बैक पैनल बेहद ही ग्लॉसी और शाईनी है। ऐसे में उम्मीद ही जा रही है कि कंपनी अपने आगामी स्मार्टफोन को ग्लॉस बॉडी पर लॉन्च कर सकती है।

32एमपी सेल्फी कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा सैमसंग गैलेक्सी ए60 स्मार्टफोन

वनप्लस 7 स्पेसिफिकेशन्स

रेंडर वीडियो के साथ ही रिपोर्ट में फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस 7 में 6.5-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी जा सकती है। इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई के साथ क्वालकॉम के सबसे नए और पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए वनप्लस 7 में 4,150एमएएच की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दिए जाने की बात इस रिपोर्ट में कही गई है। उम्मीद है कि वनप्लस 7 साल की दूसरी छमाही ही शुरूआत में भी भारत में दस्तक दे सकता है।

सूत्र : प्राइज़ बाबा

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here