शाओमी ला रहा सबसे ताकतवर 5जी फोन मी मिक्स 4, ट्रिपल कैमरे के साथ होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर

Join Us icon

शाओमी इस साल अपने 5जी फोन लाने की तैयारी कर रही है। यह फोन मी मिक्स 3 होगा जिसकी घोषणा कंपनी द्वारा पहले ही की जा चुकी है। पिछले दिनों क्वालकॉम के ईवेंट में भी शाओमी मी मिक्स 3 को देखा जा चुका है ​जहां फोन में 5जी सपोर्ट मौजूद था। वहीं अब खबर आ रही है कि सिर्फ मी मिक्स 3 ही नहीं बल्कि शाओमी दो और 5जी स्मार्टफोंस पर कार्य कर रही है। शाओमी के ये फोन मी 9 और मी मिक्स 4 होंगे।

इस साल फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का 2019 के दौरान शाओमी ने वैश्विक मंच पर अपने 5जी स्मार्टफोन को पेश किया। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने मी मिक्स 3 के नाम से पेश किया था। वहीं, अब इस सीरीज में एक नए स्मार्टफोन को पेश किए जाने को लेकर कंपनी ने टीज करना शुरू कर दिया है।

चीन की माइक्रोब्लगिंग वेबसाइट वीबो पर शाओमी ने एक टीजर जारी किया है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही मी मिक्स 4 को पेश कर सकती है। दरअसल, वीबो पर एक फोटो शेयर की गई है। इस फोटो में मी मिक्स सीरीज के स्मार्टफोन्स दिखाई दे रहे हैं, जिसमें मी मिक्स, मी मिक्स 2 और मी मिक्स 3 के साथ एक और मॉडल है जिसमें नाम और डिजाइन नहीं दिखाया गया है। लेकिन, इसे देखकर पक्के तौर पर कहा जा सकता है कि यह फोन मी मिक्स मॉडल के अंर्तगत पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: शाओमी ने शुरू की ‘मी सुपर सेल’, जानें किस फोन पर मिलेगा कितना डिस्काउंट

शाओमी के अपकमिंग फोन मी मिक्स 4 को लेकर कहा जा रहा है कि यहडिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 855 एसओसी के साथ आएगा। वहीं, इस फोन की हाईलाइट बड़ी स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो होगी। बता दें कि शाओमी ने एमडब्ल्यूसी 2019 के मंच से अपना पहला 5जी फोन पेश किया था। शाओमी ने इस फोन को मी मिक्स 3 नाम दिया था। सबसे पहले फोन की 5जी कनेक्टिविटी की ही बात करें तो यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ आया था। क्वालकॉम का यह चिपसेट 5जी नेटवर्क सपोर्ट से लैस है। वहीं सा​थ ही इस फोन में एक्स50 मॉडम भी दिया गया है जो मी मिक्स 3 के इस वेरिएंट को 5जी सपोर्ट करने की क्षमता से लैस है। आपको जानकर हैरानी होगी कि शाओमी मी मिक्स 3 5जी फोन 2जीबीपीएस तक की डाउनलोड स्पीड देने में सक्षम है।

मी मिक्स 3 की बात करें तो हाल ही में इस फोन को बीजिंग में प्रदर्शित किया गया था। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ ही क्वालकॉम एक्स50 मॉडम सपोर्ट करता है। और इसी हार्डवेयर की बदौलत फोन में 5जी कनेक्टिविटी उपलब्ध हुई है। चर्चा थी कि शाओमी इस फोन को यूरोपियन देशों में भी लॉन्च करेगी और मार्च माह या उससे पहले ही मी मिक्स 3 ग्लोबल मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। इसे भी पढ़ें: 32एमपी सेल्फी कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा शाओमी का एंडरॉयड वन स्मार्टफोन

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here