
शाओमी इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बन चुका है। स्मार्टफोन के साथ ही यह कंपनी आज भारत में स्मार्ट टीवी, फिटनेस बैंड और कई अनेंक स्मार्ट गैजेट बेच रही है। शाओमी ने अभी तक इंडियन मार्केट में अपने लैपटॉप व नोटबुक सेग्मेंट की शुरूआत नहीं की है, लेकिन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कंपनी इन गैजेट्स के जरिये खास नाम कमा रही है। वहीं अब ग्लोबल मंच पर अपनी नोटबुक सीरीज़ का बढ़ाते हुए शाओमी ने नया डिवाईस मी नोटबुक एयर 12.5 (2019) पेश कर दिया है। यह नोटबुक अभी चीनी बाजार में उतारी गई है जिसे शाओमी आने वाले दिनों में ग्लोबल मार्केट में भी पेश कर सकती है।
मी नोटबुक एयर 12.5 (2019) डिजाईन
शाओमी द्वारा लॉन्च यह नोटबुक कंपनी द्वारा पिछले साल की गई मी नोटबुक एयर 12.5 (2019) का ही नया वर्ज़न है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट होता है यह नोटबुक 12.5-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर पेश किया गया है जो फुल एचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करता है। मी नोटबुक की पहली झलक आपको एप्पल के मैकबुक एयर की याद दिला देगी। शाओमी के अनुसार नए मी नोटबुक एयर में 5.71एमएम के पतले बेजल्स दिए गए हैं। इस लैपटॉप को कंपनी द्वारा मैटल बॉडी पर बनाया गया है।

मी नोटबुक एयर 12.5 (2019) में एक यूएसबी 3.1 टाईप-पोर्ट दिया गया है जिसके साथ एक यूएसबी 3.1 टाईप-ए पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट और एक 3.5एमएम आडियो जैक भी मौजूद है। यूएसबी पोर्ट जहां नोटबुक के बाएं तरफ है वहीं एचडीएमआई और 3.5एमएम जैक दाईं ओर दिया गया है। नए मी नोटबुक एयर में डिसप्ले के उपर फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं स्क्रीन के नीचे मी का लोगो लगा हुआ है।
मी नोटबुक एयर 12.5 (2019) स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी की ओर से मी नोटबुक एयर 12.5 (2019) को तीन मॉडल्स में पेश किया गया है। नोटबुक का सबसे छोटा मॉडल 4जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जो इंटेल के 8वीं जेनेरेशन वाले कोर एम3 प्रोसेसर पर रन करता है। मी नोटबुक एयर का दूसरा मॉडल भी इसी प्रोसेसर पर पेश किया गया है जो 4जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह मी नोटबुक एयर 12.5 (2019) का टॉप मॉडल 4जीबी रैम के साथ 256जीबी की स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है जो आठवीं जेनेरेशन वाले इंटेल के आई5 प्रोसेसर पर रन करता है।

कपंनी की ओर से मी नोटबुक एयर 12.5 (2019) को विंडोज़ 10 पर पेश किया गया है जो लेटेस्ट फीचर्स से लैस है। नए मी नोटबुक एयर में वी5.0 ब्लूटूथ के साथ ही डुअल बैंड वाई-फाई दिया गया है। मी नोटबुक एयर 12.5 (2019) की बैटरी पावर की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन शाओमी का दावा है कि यह लैपटॉप फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है जो 35 मिनट के अंदर ही 50 प्रतिशत तक चार्ज होने की क्षमता रखता है।
कीमत
मी नोटबुक एयर 12.5 (2019) के बेस मॉडल को शाओमी द्वारा 3599 युआन में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 36,900 रुपये के करीब है। इसी तरह नए मी नोटबुक एयर का इंटेल एम3 प्रोसेसर वाला 256जीबी स्टोरेज मॉडल 3999 युआन में लॉन्च हुआ है जो इंडियन कंरसी अनुसार 41,000 रुपये के करीब है। वहीं शाओमी द्वारा मी नोटबुक एयर 12.5 (2019) के सबसे बड़े मॉडल को 4299 युआन की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 44,000 रुपये के करीब है।




















