
इंडियन टेक कपंनी लावा के सब-ब्रांड ज़ोलो ने साल की शुरूआत में ही अपनी ‘इरा सीरीज़’ में सस्ता स्मार्टफोन इरा 4एक्स लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ ही ज़ोलो ने एक और नए स्मार्टफोन इरा 5एक्स की घोषणा भी की थी। कपंनी की ओर से इरा 5एक्स का खुलासा तो कर दिया गया था लेकिन इस स्मार्टफोन को बाजार में नहीं उतारा गया था। वहीं आज ज़ोलो की ओर से इरा 5एक्स स्मार्टफोन इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। कपंनी की ओर से यह फोन सिर्फ 7,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।
ज़ोलो इरा 5एक्स डिजाईन
इरा 5एक्स को कंपनी की ओर से पुराने बेजल लेस डिजाईन पर ही पेश किया गया है। इस फोन में किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है। फोन के दोनों साईड जहां बेहद ही नैरो बेजल्स वाले हैं वहीं उपर और नीचे की ओर बेजल्स मौजूद है। फोन के उपरी हिस्से पर बीच में स्पीकर मौजूद है जिसके एक ओर सेल्फी कैमरा दिया गया है तो दूसरी ओर फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर उपर बाईं ओर सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। ज़ोलो इरा 5एक्स के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
ज़ोलो इरा 5एक्स स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से ज़ोलो इरा 5एक्स को 5.7-इंच की एचडी+ आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। स्क्रीन को स्क्रैच व खरोंचों से बचाने के लिए इसे 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन में एंडरॉयड ओएस पर पेश किया गया है जिसके साथ यह 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर और मीडियाटेक हेलीयो ए22 चिपसेट पर रन करता हैं। कपंनी की ओर से इरा 5एक्स को 3जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ज़ोलो इरा 5एक्स के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह फोन 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जो फ्लैश लाईट से लैस है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर भी एलईडी फ्लैश से लैस 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। ज़ोलो इरा 5एक्स डुअल सिम फोन हे जो डुअल 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
ज़ोलो इरा 5एक्स को 7,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसे ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। फोन लॉन्च के मौक पर ब्रांड डायरेक्ट एसएन राय ने कहा कि, “ज़ोलो इरा 5एक्स खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो फोटोग्राफी का शौक रखते हैं। इरा सीरीज़ के जरिये हमारा लक्ष्य कम कीमत पर लोगों को प्रीमियम क्वॉलिटी और नई तकनीक प्रदान करना है।“



















