
टेक कंपनी वीवो ने हाल ही में इंडियन मार्केट में अपनी वाई स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Vivo Y17 पेश किया है। यह स्मार्टफोन देश में 17,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं अब खबर आ रही है कि वीवो बेहद जल्द मीड बजट सेग्मेंट में एक और नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर Vivo V1730GA मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है जहां फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी मौजूद है।
टेना की इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर Vivo V1730GA तो बता दिया गया है लेकिन इसे फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। अभी यह साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि वीवो का ये आगामी स्मार्टफोन किस नाम के साथ बाजार में दस्तक देगा। टेना की यह लिस्टिंग 24 अप्रैल की है जिसमें फोन के चारों पैनल की फोटो के साथ ही इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव : वीवो यू सीरीज़ आ रही है भारत, कीमत होगी 6,490 रुपये से शुरू
Vivo V1730GA के डिजाईन की बात करें तो यह फोन नए ट्रेंड से थोड़ा पीछे हटते हुए रेग्यूलर नॉच डिजाईन पर पेश किया जाएगा। यानि इस फोन में एप्पल आईफोन 10 जैसी नॉच डिसप्ले देखने को मिलेगी। इस नॉच में सेल्फी कैमरे के साथ ही ईयरपीस भी दिया जाएगा। इसी तरह डिसप्ले के नीचले पैनल पर भी हल्का सा बॉडी पार्ट देखने को मिलेगा। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिखाया गया है।
वीवो का यह आगामी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में दिखाया गया है तथा कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। Vivo V1730GA के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाया गया है। फोटो में साफ नहीं हो पाया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Vivo V1730GA के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम जैक मौजूद होगा। इसे भी पढ़ें: 6जीबी रैम और ट्रिपल कैमरा के साथ आया वीवो एस1, जानें कीमत और शानदार फीचर्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना के अनुसार Vivo V1730GA 19:9 आस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट करेगा और इस फोन को 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.26-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। लीक के मुताबिक वीवो का यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ फनटच यूआई पर पेश किया जाएगा जो 1.95गीगाहर्ट्ज़ क्लाक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा। टेना पर चिपसेट की जानकारी नहीं दी गई है।
टेना की मानें तो वीवो की ओर से Vivo V1730GA को चीन में 4जीबी और 6जीबी रैम एडिशन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। दोनों ही मॉडल्स में 64जीबी की स्टोरेज होगी। वहीं, स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
Vivo V1730GA स्मार्टफोन में एंडरॉयड 9 पाई ओएस कंपनी के लेटेसेट फनटच ओएस यूआई के साथ आएगा। वहीं, फोन में फोटोग्राफी के लिए 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। इसके अलावा फोन के रियर में 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा। साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 3,180एमएएच बैटरी हो सकती है।


















