6जीबी रैम वाले पावरफुल फोन Poco F1 की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें क्या है नया दाम

Join Us icon

शाओमी ने पिछले साल पोकोफोन के रूप में अपना नया ब्रांड भारतीय बाजार में उतारा था। इस ब्रांड की शुरूआत पोको एफ1 स्मार्टफोन के साथ हुई थी। जिसने लॉन्च के साथ ही सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए थे। Poco F1 उस वक्त क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर पेश किया गया ​था। ता​कतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह स्मार्टफोन देश में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। वहीं अब अपने फैन्स को सरप्राइज़ देते हुए पोको इंडिया ने Poco F1 की कीमत में सीधे 2,000 रुपये की कटौती कर दी है।

पोको इंडिया द्वारा Poco F1 के 6जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में यह कटौती की गई है। यह वेरिएंट 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन वेरिएंट 23,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कंपनी की ओर से पहले इस वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये कम की गई थी जिसके बाद यह 22,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब 2,000 रुपये की कटौती के बाद इस स्मार्टफोन को 20,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। नई कीमतों के साथ यह फोन शाओमी की वेबसाइट के साथ ही फ्लिपकार्ट पर बिकेगा।

पोको एफ1

Poco F1 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 416पीपीआई सपोर्ट व 1080 x 2246 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर बना है तथा 10एनएम 2.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। कपंनी ने Poco F1 को लिक्विड कूलिंग तकनीक के लैस कर बाजार में उतारा है जो हाई ग्राफिक्स गेम व हैवी प्रोसेसिंग के दौरान भी फोन को गर्म होने के रोकती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 630 जीपीयू देखने को मिलेगा।

Realme 2 Pro के दाम फिर हुए कम, जानें अब कितना सस्ता हो गया है यह शानदार स्मार्टफोन

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Poco F1 Price Cut by rs 2000 specifications india

Poco F1 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दि​या गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ क्विक चार्ज 3.0 तकनीक वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

सैमसंग ला रहा है कागज की तरह मुड़ने वाला फोन, घड़ी बनकर बंधेगा कलाई पर

इंडिया में Poco F1 तीन वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। दो वेरिएंट जहां 6जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी के स्टोरेज सपोर्ट करते हैं वहीं फोन का 8जीबी रैम वेरिएंट 256जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो Poco F1 का 6जीबी/64जीबी स्टोरेज 19,999 रुपये तथा 8जीबी/128जीबी मैमोरी वेरिएंट 27,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं 6जीबी/128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को फिलहाल 20,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here