
स्मार्टफोन बाजार में बढ़ता कम्पटिशन यूजर्स के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। टेक ब्रांड अपने स्मार्टफोंस के पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और कम कीमत के दम पर एक दूसरे को टक्कर देते हैं। इन दिनों शाओमी और रियलमी ब्रांड में प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, जो लगातार बढ़ती ही जा रही है। पिछले दिनों इंडिया में शाओमी ने Redmi Note 7 Pro लॉन्च किया था जिसके जवाब में रियलमी की ओर से Realme 3 Pro लाया गया। लेकिन अब यह लड़ाई इंडिया से बाहर चीन में भी छिड़ने जा रही है। खबर आ रही है कि रियलमी द्वारा लॉन्च किए जाने वाले Realme X को टक्कर देने के लिए शाओमी भी Redmi X को लाने की तैयारी में है।
रियलमी को लेकर पता चला है कि कंपनी आने वाली 15 मई को चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी अपना नया फ्लैगशिप डिवाईस Realme X लॉन्च कर सकती है। वहीं दूसरी ओर शाओमी से जुड़ी खबर भी लीक हुई है कि कंपनी रियलमी को टक्कर देने के लिए Realme X के लॉन्च से एक दिन पहले 14 मई को अपना ईवेंट आयोजित करेगी और इसी दिन रेडमी का नया फ्लैगशिप डिवाईस Redmi X करेगी।

दोनों होंगे पॉप-अप कैमरे से लैस
Realme और Xiaomi ने अपने-अपने स्मार्टफोंस को अभी पर्दे में ही रखा है। लेकिन प्राप्त हुई जानकारी से इतना पुख्ता हो चुका है कि ये दोनों कंपनियां अपने नेक्स्ट स्मार्टफोंस को फ्लैगशिप सेग्मेंट में लॉन्च करेगी और इनके दोनों ही फोन Realme X और Redmi X में पॉप-अप सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। पता चला है कि Realme X का पॉप अप कैमरा जहां सेंटर में प्लेस होगा वहीं Redmi X का पॉप अप सेल्फी कैमरा बाईं ओर से बाहर निकलेगा।
स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर होगा लॉन्च
जैसा कि हमने पहले ही बताया शाओमी और रियलमी दोनों ही कंपनियों ने अपने आगामी स्मार्टफोंस को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है और न ही इनकी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। लेकिन लीक्स की मानें तो Redmi X को शााओमी द्वारा क्वालकॉम के सबसे नए और पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर लॉन्च किया जा सकता है। चर्चा है कि Redmi X शाओमी का सबसे सस्ता स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट वाला फोन होगा।

लगे हाथ आपको बता दें कि शाओमी क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ चिपसेट पर भी फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 730 या स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। याद दिला दें कि क्वालकॉम ने अपने लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 730 और स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर पिछले महीने की टेक मंच पर पेश किया है। अभी तक सैमसंग गैलेक्सी ए70 ही स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर लॉन्च हुआ है।
सैमसंग ला रहा है कागज की तरह मुड़ने वाला फोन, घड़ी बनकर बंधेगा कलाई पर
स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट 8एनएम फैब्रिकेशन प्रोसेसर पर आधारित है और स्नैपड्रैगन 710 SoC से बेहतर परफॉर्म करने में सक्षम है। यह चिपसेट कोरयो 470 ऑक्टा-कोर सीपीयू और गेमिंग के लिए एड्रिनो 618 जीपीयू के साथ आता है। गौरतलब है कि यह प्रोसेसर सिंगल 48-मेगापिक्सल सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप सपोर्ट करने में सक्षत है। वहीं मल्टी-फ्रेम नॉइस रिडक्शन की मदद से यह स्नैपशॉट मोड में 192-मेगापिक्सल रेजोल्यूशन तक की फोटो कैप्चर कर सकता है।


















