सैमसंग को पीछे छोड़ शाओमी ने गाड़े झंडे, सबसे ज्यादा बिकने वाला एंडरॉयड फोन बना Redmi 5A

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी एक बार फिर सभी कंपनियों को पीछे छोड़कर आगे निकल गई है। इस बार कंपनी के बजट स्मार्टफोन Redmi 5A ने जो कमाल किया है वह सैमसंग और नोकिया के लिए खतरा कहा जा सकता है।

दरअसल, शाओमी Redmi 5A साल 2018 में भारत ही नही बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला एंडरॉयड फोन रहा है। यह बात काउंटरपॉइंट की 2018 के लिए जारी ऐनुअल सेल्स रिपोर्ट में कही गई है। शाओमी के Redmi 5A ने सबसे ज्यादा बिकने वाले ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन की रेस में सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S9 को काफी अंतर से पीछे छोड़ है। इसे भी पढ़ें: Mi Home से ही ज्यादा परेशान शाओमी प्रीफर्ड पार्टनर, बोले-हर दिन हो रहा नुकसान

हालांकि, 2018 में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में iPhone X टॉप पर रहा है। ग्लोबली स्मार्टफोन की सेल को देखा जाए तो इस लिस्ट में Redmi 5A पांचवें नंबर पर रहा है। आइए आगे जानते हैं 2018 के बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की रेस में कौन सा फोन किस नंबर पर रहा है। इसे भी पढ़ें: सैमसंग ला रहा है कागज की तरह मुड़ने वाला फोन, घड़ी बनकर बंधेगा कलाई पर

बता दें कि एप्पल आईफोन एक्स को साल 2017 में कंपनी ने अपनी 10वीं एनिवर्सरी में लॉन्च किया था। वहीं, दूसरे स्मार्टफोन की बात करें तो दूसरे नंबर पर iPhone 8 और तीसरे नंबर पर iPhone 8 Plus रहा। वहीं, साल 2016 में कंपनी ने iPhone 7 को लॉन्च किया था जो कि वर्ल्ड में बिकने वाला चौथा स्मार्टफोन बना।

गरौतलब है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने 2019 की पहली तिमाही (Q1) में टॉप पर रहा। कंपनी की भारतीय बाजार में हिस्सेदारी 29 फीसद है। इस बात की जानकारी काउंटरप्वाइंट की एक रिपोर्ट में दी गई है। हालांकि, इस दौरान Xiaomi की साल-दर-साल के आधार पर 2 फीसद की गिरावट आई है।
पिछले साल तक कंपनी की इसी तिमाही में 31 फीसद की बाजार हिस्सेदारी है। वहीं, दूसरे स्थान की बात करें तो इस पायदान पर 23 फीसद बाजार हिस्सेदारी के साथ सैमसंग है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here