
शाओमी भारत का नंबर 1 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बन गया है। कंपनी के फोन को भारतीय यूजर हाथो—हाथ लेते हैं। सबसे खास बात यह कही जा सकती है प्राइस के अनुसार शाओमी के स्पेसिफिकेशन की बराबरी कोई नहीं कर पाता और अब भी ऐसा है। कंपनी ने शुरू से ही कम बजट को ध्यान में रखा है और आज भी ऐसा ही है। 10 हजार के बजट में भी कंपनी के पास दमदार फोन हैं। आगे हमनें ऐसे ही 5 दमदार फोंस की जानकारी दी है।
शाओमी रेडमी 7

हाल में शाओमी ने कम कीमत में रेडमी 7 मॉडल को भारत में लॉन्च किया है। फोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.26 इंच की सक्रीन है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1520 × 720 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला 5 कोटेड है। कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर पेश किया है और फोन में 1.8 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी में उपलब्ध है। फोन में फोटोग्राफी के लिए एफ/2.2 अपर्चर के साथ 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S10 रिव्यू: प्रीमियम डिजाइन और शानदार कैमरा लेकिन बैटरी करती है परेशान
शाओमी रेडमी वाई3

10 हजार रुपये से कम में शाओमी का रेडमी वाई3 भी दमदार फोन है। इस फोन में को कंपनी ने खास कर सेल्फी के लिए पेश किया है। इस फोन में 6.26-इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है जो गोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। फोन को को वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया है। शाओमी Redmi Y3 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए Redmi Y3 के रियर में AI डुअल कैमरा सेटअप है। फोन में 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेल्फी के लिए 32 एमपी का फ्रंट कैमरा है। पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़े: इंडिया लॉन्च हुए सबसे नए और सबसे सस्ते फोन जिनमें है 4,000एमएएच से भी ज्यादा की बैटरी
शाओमी रेडमी नोट 7

शाओमी रेडमी नोट 7 भी अच्छा फोन है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ पेश किए गए इस फोन में 6.3—इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश किया गया है जो कि इस रेंज का बेस्ट प्रोसेसर है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल का सैमसंग प्राइमरी सेंसर तथा 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ-सेंसिग कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में भी 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। रेडमी नोट 7 में भी पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
शाओमी रेडमी गो

कम कीमत में शाओमी का रेडमी गो फोन भी काफी अच्छा कहा जा सकता है। इस फोन में 5-इंच की एचडी स्क्रीन है। कंपनी ने इसे क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर पेश किया है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 1जीबी रैम मैमोरी और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह फोन एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 8.1 गो एडिशन पर कार्य करता है। फोटोग्राफी की ओर रुख करें तो 8-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी भी थोड़ी कम है।
शाओमी रेडमी 6ए

शाओमी रेडमी 6ए थोड़ा पुराना हो गया है लेकिन अब भी अच्छा आॅप्शन है। इस फोन में 5.45—इंच की एचडी+ (720 x 1440 पिक्सल रेजल्यूशन) स्क्रीन दी है। यह फोन 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले फुल व्यू डिसप्ले के साथ आता है। फोन मीयूआई 9 पर कार्य करता है जो कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित है। कंपनी ने इसे मीडियाटेक हेलिया ए22 चिपसेट की ताकत प्रदान की है। फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर है। इसमें 2जीबी रैम मैमोरी के साथ 16जीबी व 32जीबी इंटरनल स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी 6ए में 13-मेगापिक्सल का रियर और 5—मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी है।
















