
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OnePlus ने हाल ही में भारतीय मार्केट में अपनी OnePlus 7 सीरीज को पेश किया था, जिसमें OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 हैंडसेट शामिल थे। वहीं, OnePlus 7 Pro को लेकर अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकार आप चौंक जाएंगे। इसकी ज्यादा कीमत होने के बाद भी ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर OnePlus 7 Pro सबसे तेज बिकने वाला अल्ट्रा प्रीमियम स्मार्टफोन बन गया है।
इसकी जानकारी खुद कंपनी ने दी है। कंपनी ने कहा है कि इस फोन के लॉन्च होने के बाद पहले 7 दिन में ही OnePlus 7 Pro (45,000 रुपए से ज्यादा कीमत वाला) का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। बता दें कि पहली बार OnePlus 7 Pro को 16 मई दोपहर 12 बजे से प्राइम यूजर्स के लिए और 17 मई की रात 12 बजे से इसे ओपन सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था। इसे भी पढ़ें: OnePlus 7 Pro vs OnePlus 7: जानें दोनों में क्या है अंतर
कीमत
OnePlus 7 Pro की शुरुआती कीमत 48,999 रुपए है। OnePlus 7 Pro Mirror Grey (6 + 128 GB) और Mirror Grey, Almond, Nebula Blue (8 + 256 GB) वेरिएंट की कीमत क्रमश: 48,999 रुपए व 52,999 रुपए है। वहीं, OnePlus 7 Pro Nebula Blue (12 + 256 GB) की कीमत 57,999 रुपए है। इसे भी पढ़ें: OnePlus ने लॉन्च किया Bullets Wireless 2 इयरफोन, 10 मिनट चार्ज करने पर चलेंगे 10 घंटे
OnePlus 7 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 7 Pro में कंपनी ने 6.7 इंच का क्यूएचडी+ फ्लूइड ऐमोलेड डिस्प्ले दिया है जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल है। वहीं, फोन का आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 और स्क्रीन-टु-बॉडी रेशियो 93 प्रतिशत है। OnePlus 7 Pro को 6जीबी रैम/ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज, 8जीबी रैम/256जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12जीबी रैम/256जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था।
फोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है जो कि क्वॉलकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर है। OnePlus 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका मेन सेंसर एफ/1.6 अपर्चर वाला है और कंपनी ने इसे 48-मेगापिक्सल का Sony IMX5867पी लेंस से लैस है। यह सेंसर ऑप्टिकल ईमेज स्टेबलाईज़ेशन तकनीक को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही दूसरा सेंसर 8—मेगापिक्सल का है जो टेलीफोटो लेंस है। इसमें तीसरा सेंसर 16-मेगापिक्सल का है। यह सेंसर 117-डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है।
अगर बात करें बैटरी की तो OnePlus 7 Pro में Wrap चार्ज 30 फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि महज 20 मिनट में इसे 48 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकेगा। वहीं, डिवाइस एंडरॉयड 9 पाई बेस्ड ऑक्सिजनओएस पर कार्य करता है।


















