गेमिंग लवर्स के लिए आया Black Shark 2, इस कीमत में मिलेंगे यह खास फीचर्स

Join Us icon

मोबाइल गेमिंग लवर्स के लिए आज Xiaomi ने Black Shark 2 लॉन्च हो गया है। शाओमी की फंडेड ब्लैक शार्क कंपनी का यह स्मार्टफोन गेमिंग के अलावा बेहतरीन कैमरा फीचर्स के साथ आता है। इस स्मार्टफोन को चाइनीज मार्केट में मार्च में ही लॉन्च किया जा चुका है।

मोबाइल गेमिंग के भारत में बढ़ते ट्रेंड के चलते इंडियन मार्केट में कदम रखा है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम के साथ आता है। वहीं, डिवाइस में गेमिंग के लिए कई खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में टच मल्टीप्लेयर लिक्विड कूलिंग भी दी गई है, जिससे डिवाइस लंबे समय तक हैवी गेम्स खेलते वक्त गर्म न हो।

कीमत और उपलब्धता
भारतीय मार्केट में Black Shark 2 की शुरुआती कीमत (6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएं ) 39,999 रुपए है। वहीं, फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपए है। यह डिवाइस शैडो ब्लैक और फ्रोजन सिल्वर कलर ऑप्शंस में मिलेगा। फोन फ्लिपकार्ट पर 4 जून को सेल के लिए आएगा।

स्पेसिफिकेशन्स
Black Shark 2 को मैटेलिक बॉडी पर बनाया गया है। स्पेसिफिकेशन्स की तो यह फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की ट्रू व्यू ऐमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ ही इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया है। इसके अलावा गेमिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर करने के लिए इस फोन में एड्रेनो 640 जीपीयू चिप का इस्तेमाल किया गया है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Black Shark 2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। रियर कैमरा में 2x ऑप्टिकल जूम दिया गया है, वहीं सेल्फी के लिए डिवाइस में f/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 4G वीओएलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स इसे अडवांस बनाते हैं। Black Shark 2 की मोटाई केवल 8.77एमएम है और लंबे बैकअप के लिए फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here