सबसे ताकतवर प्रोसेसर वाले OnePlus 7 की पहली सेल आज, जानें कब और कहां होगी बिक्री

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oneplus ने पिछले महीने महीने ही वनप्लस 7 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें OnePlus 7 के साथ OnePlus 7 Pro को भी मार्केट में उतारा गया था। 4 जून 2019 यानी आज OnePlus 7 को पहली बार दोपहर 12 बजे से सेल के लिए पेश किया जाएगा। वनप्लस ब्रांड के इस हैंडसेट को कंपनी की आधिकारिक साइट OnePlus.in और Amazon से खरीदा जा सकेगा। वहीं, OnePlus 7 Pro पहले से ही सेल के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन उपलब्ध है।

कीमत

कीमत की बात करें तो OnePlus 7 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत जहां 32,999 रुपये रखी गई है वहीं OnePlus 7 के 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि 6 जीबी रैम वेरिएंट सिर्फ मिरर ग्रे कलर में मिलेगा, जबकि 8 जीबी रैम वेरिएंट मिरर ग्रे और रेड कलर में उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: OnePlus 7 Pro ने अमेजन इंडिया पर बनाया ये रिकॉर्ड, जानकार हो जाएंगे हैरान

ऑफर्स

अगर बात करें लॉन्च ऑफर की तो इसमें यूजर्स को रिलायंस जियो की ओर से 9,300 रुपए के लाभ मिलेंगे। साथ ही एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 2,000 रुपए का इस्टैंट डिस्काउंट, तीन महीने के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा 14 जून से यह फोन क्रोमा, रिलायंस डिजिटल आउटलेट्स और माए जियो स्टोर पर मिलने लगेगा।

OnePlus 7 की स्पेसिफिकेशन्स

फोन की स्पेसि​फिकेशन्स की बात करें तो OnePlus 7 को 2,340 x 1,080 ​पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.41-इंच की आप्टिक एमोलेड वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन अनलॉकिंग के लिए फोन की स्क्रीन में ही अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित आक्सिजन ओएस पर पेश किया गया है जो 7एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: OnePlus 7 Pro vs OnePlus 7: जानें दोनों में क्या है अंतर

OnePlus 7 फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का 0.8-माइक्रोन कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ यह यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सपोर्ट करता है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो OnePlus 7 के फ्रंट पैनल पर मौजूद नॉच में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OnePlus 7 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन सिक्योरिटी व अनलॉकिंग के लिए इसमें अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के​ लिए OnePlus 7 में यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ 20वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली की बैटरी दी गई है। आने वाली 4 जून से यह फ्लैगशिप कीलर इंडिया में सेल के​ लिए उपलब्ध हो जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here