
91mobiles ने कुछ दिनों पहले ही एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि कंपनी भारत में अपनी मोटो वन सीरीज़ के नए डिवाईस Motorola One Vision को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और इसे जून महीने में इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं आज कंपनी ने Motorola One Vision के लॉन्च ईवेंट इन्वाईट को शेयर करते हुए फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। मोटोरोला ने बता दिया है कि कंपनी आने वाली 20 जून को इंडिया में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट में मंच से Motorola One Vision इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।
Motorola ने मीडिया इन्वाईट में बताया है कि कंपनी 20 जून को इंडिया में एक ईवेंट का आयोजन करेगी। कंपनी ने हालांकि इस दिन लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन लिखा है कि ‘कंपनी अपना अगला प्रीमियम डिवाईस’ ला रही है।’ मोटोरोला इस दिन अपनी मोटो सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन Motorola One Vision लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि पंच-होल डिसप्ले से लैस यह स्मार्टफोन कुछ दिनों पहले ही इंडिया की बीआईएस वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था।
Motorola One Vision
मोटोरोला ने कुछ समय पहले ही इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मंच पर पेश किया था। Motorola One Vision पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर पेश किया गया है। फोन की डिसप्ले पर उपरी बाईं ओर छोटा से छेद दिया गया है और इसी छेद में सेल्फी कैमरा फिट है। यह स्मार्टफोन 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1,080 x 2,520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुल एचडीप्लस डिसप्ले सपोर्ट करता है।
Motorola One Vision एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.2गीगार्हट्ज क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के एक्सनॉस 9609 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने पेश किया अंडर-डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाला फोन Mi 9, बिना कैमरे के ही खींची फोटो
फोटोग्राफी के लिए Motorola One Vision डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल फ्लैश के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ यह फोन 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन की डिसप्ले पर दिए गए पंच-होल में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह भी पढ़ें : पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ 12 जून को आएगा Mi 9T, ये होंगे इसके शानदार फीचर्स
कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ए-जीपीएस के साथ ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी और डुअल सिम सपोर्ट (हाईब्रिड) है। वहीं साथ ही पावर बैकअप के लिए Motorola One Vision 3,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन ब्लू और ब्रांज कलर वेरिंएट में पेश किया गया है।

गौरतलब है कि Motorola One Vision भारत में लॉन्च होने वाला मोटोरोला का पहला पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन है। इस फोन की कीमत क्या होगी तथा यह कब से देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके लिए 20 जून का इंतजार करना होगा।

















