
Vivo ने अप्रैल महीने में टेक मंच पर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ iQOO के तहत Vivo iQOO स्मार्टफोन पेश किया था। यह स्मार्टफोन अभी सिर्फ चीनी बाजार में ही सेल के लिए उपलब्ध है वहीं कंपनी इस सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक और नया डिवाईस Vivo iQOO Neo लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी नए स्मार्टफोन के नाम का खुलासा पहले ही कर चुकी है तथा इस फोन की फोटो भी इंटरनेट पर लीक हो चुकी है। वहीं अब Vivo iQOO Neo स्मार्टफोन टेना पर भी लिस्ट हो गया है जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है।
Vivo iQOO Neo को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर Vivo V1914 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन इसी मॉडल नंबर के साथ चीन की 3सी सर्टिफिकेशन्स साइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। फोन की फोटो सामने आने से जहां इसकी लुक और डिजाईन की जानकारी मिली थी वहीं अब टेना पर लिस्ट होने से Vivo iQOO Neo की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर जाहिर हो गई है।
टेना लिस्टिंग
Vivo iQOO Neo की टेना लिस्टिंग में पता चला है कि यह फोन 59.53 x 75.23 x 8.13mm की डायमेंशन पर बना होगा। इस फोन में 6.38-इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है। फोन की फोटो सामने आने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद Vivo iQOO Neo में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन में 4,420एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात भी सामने आई है जो 22.5वॉट रेपिड चार्जिंग फीचर सपोर्ट करेगी।

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार Vivo iQOO Neo को एंडरॉयड के नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जा सकता है। इस फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। वहीं प्रोसेसिंग की बात करें तो Vivo iQOO Neo को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।
ऐसी होगी लुक
Vivo iQOO Neo की लुक और डिजाईन की बात करें तो फोटो में यह फोन Vivo iQOO जैसा ही है जिसे वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश किया गया था। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस है। वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में उपरी बाएं हिस्से पर मौजूद है। Vivo iQOO Neo के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।

फोन के रियर कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर के साथ एलईडी फ्लैश दी गई है जो एक ही रिंग में मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल भी एक ‘ओरेंज’ कलर का बटन दिया गया है। यह फोन के एआई असिस्टेंट Jovi की शार्टकट की हो सकती है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है।


















