
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने आज भारत में Vivo Z1 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खासियत इसमें दिया गया अंडर-डिसप्ले कैमरा मेकनिजम, जिसे ब्लैक होल का नाम कंपनी ने दिया है। वीवो ने इस फोन को कुछ हफ्ते पहले से ही टीज करना शुरू कर दिया था। वहीं, अब इसके ऑफिशियल लॉन्च के बाद सभी खबरों पर विराम लग गया है।
कीमत और उपलब्धता
बता दें कि वीवो जेड1 प्रो को कंपनी ने सबसे पहले भारत में लॉन्च किया है। डिवाइस एक्सक्लूसिव तौर से फ्लिपकार्ट पर 11 जुलाई से उपलब्ध कराया जाएगा। डिवाइस के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपए, 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपए और 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपए है। फोन Sonic Black और Sonic Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 2,340 x 1,080 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैन SD712 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज व 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्रफी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का अंडर-डिसप्ले फ्रंट कैमरा दिए है जो AI फेस ब्यूटी फीचर से लैस है। इसके अलावा फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। रियर में एक 16एमपी एफ/1.78 प्राइमरी कैमरा व 8एमपी एफ/2.2 सेकंडरी शूटर के साथ 2एमपी एफ/2.4 थर्ड सेंसर है।
फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है। इसेक अलावा कंपनी ने इस फोन को खासतौर से आज के युवाओं के लिए डिजाइन किया है और यह मल्टी-टास्किंग फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए फोन में गेम टर्बो और कूलिंग टर्बो फीचर दिया गया है। वहीं, फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है।


















