Xiaomi लॉन्च कर रही है बेहद ही सस्ता स्मार्टफोन Redmi 7A, यहां देखें लाईव

Join Us icon

Xiaomi कल इंडिया में अपना स्मार्टफोन पोर्टफोलियो बढ़ाने जा रही है। कंपनी कल रेडमी ए सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन Redmi 7A लॉन्च करेगी जिसकी जानकारी Xiaomi द्वारा हाल ही में दी गई थी। Xiaomi Redmi 7A एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा जो लो बजट सेग्मेंट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से Redmi 7A के लिए किसी ईवेंट का आयोजन नहीं किया जा रहा है बल्कि Xiaomi लाईव स्ट्रीम के जरिये इस फोन को इंडियन मार्केट में उतारेगी।

Redmi 7A को Xiaomi द्वारा ऑनलाइन तरीके से लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस फोन के लॉन्च का सिर्फ लाईव स्ट्रीम के जरिये ही दिखाएगी। Xiaomi कल यानि 4 जुलाई का दोपहर 12 बजे Redmi 7A का ऑनलाइन लॉन्च शुरू करेगी जो Xiaomi व Redmi 7A के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर चलेगा। यदि आप भी Redmi 7A का लॉन्च लाईव देखना चाहते हैं तो नीचे दी गई विंडो में ​ठीक 12 बजे शुरू हो जाएगा। यह ईवेंट देखने को लिए यूजर्स को कहीं कोई क्लिक करने की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि Redmi 7A स्मार्टफोन को कंपनी ‘Smart Desh Ka Smartphone’ टैगलाईन के साथ प्रोमोट कर रही है। यानि यह स्मार्टफोन इंडियन यूजर्स के लिए बना होगा जिसमें ​कई क्षेत्रिय भाषाएं और भारतीय कैलेंडर जैसे फीचर्स मौजूद होंगे। बता दें कि Redmi 7A के लिए Xiaomi ने शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से पार्टनशिप की है। इस फोन के लॉन्च ईवेंट के जहां फ्लिपकार्ट पेज़ पर भी देखा जा सकेगा वहीं लॉन्च के बाद यह फोन इसी शॉपिंग साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Redmi 7A को ग्लोबल मंच पर 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1,440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की आईपीएस एलसीडी एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 पर पेश किया गया है जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 505 जीपीयू मौजूद है।

watch Xiaomi Redmi 7A india launch live stream

कंपनी की ओर से Redmi 7A को चीन में 2 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया था जो 16जीबी मैमोरी और 32जीबी स्टोरेज के दो स्टोरेज वेरिएंट में बिक रहा है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Redmi 7A एक डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। इस फोन में किसी प्रकार का फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है लिहाजा फोन को अनलॉक करने के लिए यूजर्स को पिन और फेस अनलॉक का इस्तेमाल करना होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए Redmi 7A में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। Xiaomi Redmi 7A को ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया है। चीन में फोन के 16जीबी मैमोरी और 32जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 5,500 रुपये और 6,000 रुपये है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here