
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने हाल ही में अपना सस्ता स्मार्टफोन Redmi 7A इंडिया में लॉन्च किया था। इस फोन को पहली बार गुरुवार यानी 11 जुलाई को सेल के लिए पेश किया गया था। इस सेल में यह फोन कुछ ही सेकंड्स में आउट ऑफ स्टॉक हो गए।
वहीं, अगर आप भी इस फोन को खरीदना चाहते थे और कुछ सेकंड में फोन के आउट ऑफ स्टॉक होने से निराश हैं तो कंपनी ने इस फोन की अगली सेल की घोषणा की है। शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने वादा किया है कि रेडमी 7ए की अगली सेल में इससे ज्यादा फोन स्टॉक में रखे जाएंगे। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने किया कमाल, सिर्फ 6 महीनों में बेचे 1.5 करोड़ से ज्यादा Redmi Note 7 सीरीज़ के फोन
बता दें कि फोन की अगली सेल 18 जुलाई को फ्लिपकार्ट और मी.कॉम पर आयोजित की जाएगी। Redmi 7A के 2जीबी रैम+16जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपए और इसके 2जीबी रैम+32जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,199 रुपये है। लेकिन, जुलाई के महीने में एक ऑफर के अंदर डिवाइस को फ्लैट 200 रुपए की छूट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.45-इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में 2.0 गीगार्ट्ज क्वॉलकॉम 439 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही डिवाइस में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी और 2जीबी रैम के साथ 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट पेश किया है। यूजर फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 7A या फिर Realme C2, कौन सा फोन है आपकी पसंद
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 ओएस दिया गया है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन को मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके अलावा फोन में वायरलैस एफएम रेडियो सपोर्ट दिया गया है। वहीं, फोन स्पैलश प्रूफ है, जिसका मतलब पांनी की छींटों से फोन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए रेडमी 7ए के रियर में 12 मेगापिक्सल का सोनीIMX 486 सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फोन में सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो AI फेस अनलॉक सपॉर्ट के साथ आता है।


















