
Xiaomi अपनी Mi Series के आगामी स्मार्टफोंस पर काम रही है जिसमें Xiaomi Mi A3 और Mi A3 Lite स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। पिछले दिनों ही Mi A3 को जुड़ा एक लीक सामने आया था जिसमें फोन के बैक पैनल के साथ ही इसके कैमरा सेटअप की जानकारी मिली थी। वहीं अब एक बार फिर यह सीरीज़ चर्चा में आई है। Xiaomi Mi A3 और Mi A3 Lite से जुड़ा एक और लीक सामने आया है जिसमें दोनों स्मार्टफोंस के चिपसेट का खुलासा हुआ है।
Xiaomi Mi A3 और Mi A3 Lite के चिपसेट जुड़ी जानकारी एमएसपी वेबसाइट ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के शेयर की है। वेबसाइट के अनुसार Xiaomi जल्द ही अपनी ‘ए सीरीज़’ को टेक मंच पर पेश करने वाली है और नाम के अनुरूप ही Mi A3 जहां सीरीज़ का बड़ा वेरिएंट होगा वहीं Mi A3 Lite को सस्ते बजट में लॉन्च किया जा सकता है। सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi Mi A3 को जहां कंपनी द्वारा क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा वहीं कंपनी Mi A3 Lite स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारेगी।

रिपोर्ट में Xiaomi Mi A3 का कोडनेम ‘bamboo_sprout’ बताया गया है तथा Xiaomi Mi A3 Lite को ‘cosmos_sprout’ कोडनेम दिया गया है। फोन के चिपसेट की जानकारी दिए जाने के साथ ही यह भी बताया गया है कि Xiaomi आने वाले हफ्तों में इस स्मार्टफोन को टेक मंच पर पेश कर सकती है। आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही अमेरिकी सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर भी M1906F9SH मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।
यह भी पढ़ें : Xiaomi का दबदबा कायम, कुछ ही सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हुआ 5,999 रुपए वाला Redmi 7A
फेडरल कम्यूनिकेशन्स कमीशन वेबसाइट यानि FCC पर फोन का बैक पैनल दिखाया गया है जिससे डिवाईस के डिजाईन का भी पता चला है। Xiaomi Mi A3 के बैक पैनल पर उपरी बाई ओर कैमरा कट दिखाया गया है। यह कैमरा कट वर्टिकल शेप में दिया गया है जिसमें तीन रियर कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट का होल भी मौजूद है
Xiaomi Mi A3
मी ए3 को लेकर सामने आए लीक्स में बताया गया था कि यह शाओमी का फ्लैगशिप फोन होगा और द्वारा इसे 6जीबी रैम या 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं स्टोरेज के तौर पर इनमें 64जीबी मैमोरी व 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोटो सामने आने से ट्रिपल रियर कैमरा और 48-मेगापिक्सल एआई प्राइमरी सेंसर की जानकारी तो साफ हो गई है वहीं इसके साथ ही फोन में वाइड एंगल लेंस और डेफ्थ सेंसर भी दिया जा सकता है।

Mi A3 सीरीज को लेकर चर्चा है कि इसमें तीन फोन मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं। इस सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन एंडरॉयड वन पर पेश किए जाएगे जिन्हें एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड क्यू की अपडेट सबसे पहले मिलेगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Mi A3 सीरीज में क्वालकॉम की स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ के चिपसेट को दिया जा सकता है। आशा है कि यह स्नैपड्रैगन 710 या स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट हो सकता है।


















