8जीबी रैम और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 31 जुलाई को लॉन्च होगा Vivo Z5

Join Us icon

Vivo को लेकर पिछले हफ्ते ही लीक सामने आया था कि कंपनी अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘ज़ेड सीरीज़’ को बढ़ाने की तैयारी कर रही है और इस सीरीज़ का आगामी डिवाईस Vivo Z5 होगा। लीक में फोन को 31 जुलाई को लॉन्च करने की बात कही गई थी। वहीं अब Vivo ने इस लीक पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए Vivo Z5 की लॉन्च का डेट का खुलासा कर दिया है। Vivo ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि कंपनी आने वाली 31 जुलाई को Vivo Z5 टेक मंच पर लॉन्च कर देगी।

Vivo Z5 की लॉन्च डेट को आफिशियल करते हुए बता दिया है कि 31 जुलाई को कंपनी का यह आगामी स्मार्टफोन टेक बाजार में दस्तक दे देगा। इस दिन कंपनी चीन में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है तथा इसी ईवेंट के मंच से Vivo Z5 मोबाइल मार्केट में कदम रखेगा। Vivo Z5 को फिलहाल चीनी बाजार में ही उतारा जाएगा जो बाद में विश्व के अन्य देशों में दस्तक देगा। Vivo Z5 के लॉन्च इन्वाईट कंपनी द्वारा भेजे जाने शुरू कर दिए गए हैं

vivo z5 to launch on 31 july triple rear camera specifications

ट्रिपल कैमरा टीज़र में आया सामने

Vivo Z5 की टीज़र ईमेज में ​तीन कैमरा सेंसर दिखाए गए हैं, जिन्हें देखते हुए माना जा सकता है कि कंपनी अपने इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च करेगी। वहीं लीक्स में कहा गया है कि फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ​सेंसर देखने को मिलेगा तथा इसके साथ ही बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का तीसरा लेंस दिया जा सकता है। इसी तरह सेल्फी के लिए Vivo Z5 में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Z5 से जुड़े लीक्स पर गौर करें तो इस फोन को कंपनी द्वारा 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.38-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इस फोन के वॉटरड्रॉप नॉच होगी या फिर पंच-होल, यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में कदम रखेगा। Vivo Z5 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जा सकता है जो फनटच ओएस 9.0 पर काम करेगा।

vivo z5 to launch on 31 july triple rear camera specifications

लीक्स के अनुसार Vivo Z5 को 8जीबी रैम और 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही फोन में 64जीबी मैमोरी, 128जीबी मैमोरी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन की गीकबेंच लिस्टिंग में Vivo Z5 के चिपसेट की जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर पता चला है कि Vivo Z5 में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं इस फोन में गूगल असिस्टेंट बटन बताया गया है तथा पावर बैकअप के लिए Vivo Z5 में 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,420एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

बहरहाल Vivo Z5 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी 31 जुलाई का इंतजार किया जा रहा है। आशा की जा सकती है कि चीन में लॉन्च होने के बाद वीवो कंपनी Vivo Z5 स्मार्टफोन को जल्द ही इंडियन मार्केट में भी उतार सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here