
पूरे विश्व में तेजी से बढ़ते मोबाइल गेमिंग के क्रेज को देखते हुए कंपनियां अपने खास गेमिंग स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर रही हैं। इस कड़ी में अगला डिवाइस चाइनीज स्मार्टफोन मेकर का Black Shark 2 Pro है, जिसे आज चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस गेमिंग स्मार्टफोन में क्वालकॉम का सबसे फास्ट और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया जाएगा। पहले भी कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर होगा।
शानदार प्रोसेसर
अगर बात करें फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट की तो यह क्वालकॉम का सबसे नया और सबसे अधिक पावरफुल फोन है। यह चिपसेट 4 कोरयो गोल्ड कोर और 4 कोरयो सिल्वर कोर से मिलकर बना है जो जीपीयू प्रोसेसिंग को 15 प्रतिशत तक अधिक बूस्ट करने में सक्षम है। वहीं फोन में 675मेगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करते वाला एड्रेनो 640 जीपीयू मौजूद है।

लिक्विड कूलिंग
कंपनी ने इस गेमिंग फोन में डीसी डिमिंग 2.0 और लिक्विड कूलिंग 3.0+ भी दी है। इस टेक्नोलॉजी से यूजर्स का गेमिंग एक्सपीरियंस और बेहतर होगा। इसका मतलब है कि फोन में ज्यादा समय तक गेम खेलने के बाद भी फोन के गर्म होने की समस्या का सामने यूजर्स को नहीं करना होगा।
डिजाइन
डिवाइस का बैक-पैनल पिछले डिवाइस Black Shark 2 से काफी मिलता-जुलता है। इसमें एक बड़ा अंतर हरे रंग की एलईडी स्ट्रिप्स के तौर पर देखा जा सकता है। इसके अलावा फोन के बैक में डुअल कैमरा और बीच में ब्लैश शार्क का लोगो प्लेस्ड है।
डिसप्ले
Black Shark 2 Pro में 6.39-इंच का ऐमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इस डिसप्ले में स्क्रीन रिजोल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है। इसके अलावा हैंडसेट में डीसी डिमिंग और हाई टच सैमपलिंग रेट 240 गीगाहर्ट्ज है।

रैम व स्टोरेज
कंपनी ने ब्लैक शार्क 2 प्रो को दो स्टोरेज व रैम वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस डिवाइस के पहले वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं, दूसरे वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
कैमरा, बैटरी व कनेक्टिविटी फीचर्स
Black Shark 2 Pro में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। रियर पर एक 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दूसरी ओर 13-मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 20-मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं, फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, डुअल-सिम स्लोट्स, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, टाइप-सी और ए-जीपीएस जैसे ऑप्शन हैं। वहीं, फोन में 4,000mAh की बैटरी क्विक चार्ज 4.0 टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आता है।
कीमत
कंपनी ने Black Shark 2 Pro के 12जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को RMB 2,999 (लगभग 29,900 रुपए) और 12जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज को RMB 3,499 (लगभग 34,900 रुपए) में लॉन्च किया है। फोन को चीन में 2 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।





















