Xiaomi का तोहफा : रिटेल स्टोर्स पर भी होगी Redmi K20 और K20 Pro की सेल, यहां जानें ऑफलाईन प्राइस

Join Us icon

Xiaomi ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपने फ्लैगशिप सेग्मेंट को बढ़ाते हुए Redmi सीरीज़ के दो नए डिवाईस Redmi K20 और Redmi K20 Pro लॉन्च किए थे। Redmi K20 सीरीज़ के ये दोनों स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च हुए पहले रेडमी फोन हैं जिनमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi K20 और Redmi K20 Pro ने शाओमी के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह बाजार में आते ही तहलका मचा दिया था। वहीं अब Xiaomi ने अपने फैन्स को तोहफा देते हुए घोषणा कर दी है कि Redmi K20 सीरीज़ के इन दोनों ही स्मार्टफोंस को अब ओपन सेल के तहत किसी भी वक्त खरीदा जा सकेगा।

Redmi K20 और Redmi K20 Pro लॉन्च के बाद से ही देश में फ्लैश सेल में बिक रहे थे। Xiaomi की फैन फॉलोइंग के चलते फ्लैश सेल शुरू होने के कुछ ही देर बाद ये दोनों फोन आउट आफ स्टॉक हो जाते थे। लेकिन अब इन स्मार्टफोंस के लिए किसी फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना होगा। कंपनी की ओर से एक ओर जहां Redmi K20 और Redmi K20 Pro को ओपन सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं अब ये दोनों ही स्मार्टफोन ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

कीमत

Redmi K20 Pro के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 27,999 रुपये और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 30,999 रुपये में लॉन्च किया है। वहीं, Redmi K20 के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है।

ऑफलाईन प्राइज की बात करें तो रिटेल स्टोर्स पर Redmi K20 के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 22,499 रुपये और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट 24,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं Redmi K20 Pro का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट दुकानों पर 28,499 रुपये में मिलेगा।

डिजाइन

Redmi K20 सीरीज़ के दोनों ही फोन को कंपनी ने पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया है। दोनों स्मार्टफोन बेजल लेस डिसप्ले के साथ आते हैं। वहीं, डिवाइस में दिया गया पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन की बॉडी के अंदर मौजूद होता है जो सेल्फी की कमांड देने पर ही बॉडी से बाहर निकलता है और फोटो क्लिक करता है। सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में मौजूद है।

स्पेसिफिकेशन्स

ये दोनों ही फोन मॉडल 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बने हैं जिसमें 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है। इसके अलावा हैंडसेट्स में स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। इसके अलावा दोनों ही फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो कि नई टेक्नोलॉजी से लैस है। Redmi K20 Pro जहां नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, वहीं Redmi K20 में मिड-रेंड स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर पर पेश किया गया है।

Xiaomi Redmi K20 Pro offline sale open sale in india price

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi K20 Pro और Redmi K20 में ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन में एफ/2.4 अर्पचर वाला 13-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और इतने ही अपर्चर की क्षमता वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए दोनों फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट मौजूद है। यह भी पढ़ें : 4जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ सामने आया Oppo A9s, जल्द देगा बाजार में दस्तक

Redmi K20 Pro 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं, पावर बैकअप के लिए दोनों ही फोन में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। लेकिन, Redmi K20 Pro में 27वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Redmi K20 की बैटरी 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here