
Motorola आने वाली 23 अगस्त को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी अपनी ‘वन सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Motorola One Action लॉन्च करेगी। इंडिया लॉन्च से पहले ही कल कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश कर दिया है। Motorola One Action ब्राजील में लॉन्च कर दिया गया है जहां फोन की इंटरनेशनल कीमत के साथ ही इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आ गई है।
Motorola One Action को ब्राजील में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह फोन 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। ब्राजील में इस फोन की कीमत 250 यूरो रखी गई है जो इंडियन करंसी के अनुसार 19,700 रुपये के करीब है। ब्राजील में Motorola One Action को डेनिम ब्लू और पर्ल व्हाईट कलर में पेश किया गया है। उम्मीद है कि इंडिया में भी Motorola One Action इन्हीं कलर वेरिएंट्स में लॉन्च होगा।
लुक व डिजाईन
Motorola One Action को कंपनी द्वारा पंच-होल डिसप्ले पर पेश किया गया है। गौरतलब है कि मोटोरोला वन एक्शन कंपनी का दूसरा पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन है। फोन के फ्रंट पैनल पर तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन में डिसप्ले के उपरी बाईं ओर छोटा सा छेद मौजूद है और इसी होल में फोन का सेल्फी कैमरा फिट है। फोन के बैक पैनल पर Android One लिखा गया है।
Já mandaram um #HelloMoto para o novo motorolaone action? Quero ver quantos likes essa câmera de ação ultra-wide merece. pic.twitter.com/9eCSps6CZC
— Motorola Brasil (@MotorolaBR) August 16, 2019
One Action के बैक पैनल पर कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा दिया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। कैमरा सेटअप के नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर Moto का लोगो लगा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं फोन के बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर स्पीकर और यूएसबी टाईप पोर्ट मौजूद है।
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
Motorola One Action को 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 84 प्रतिशत का है। यह 1,080 x 2,520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित एंडरॉयड वन ओएस पर पेश किया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के एक्सनॉस 9609 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 48-एमपी क्वॉड रियर कैमरे के साथ 28 अगस्त को लॉन्च होगा Oppo Reno 2, 20X digital zoom की पावर से होगा लैस
Motorola One Action में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। उम्मीद है कि भारत में यह फोन इसी रैम व स्टोरेज पर लॉन्च होगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Motorola One Action ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

Motorola One Actionके बैक पैनल पर 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक ‘एक्शन सेंसर’ दिया गया है जो मूविंग शॉट्स को भी स्टेबल रखता है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स व रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही Motorola One Action पावर बैकअप के लिए 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।


















