Xiaomi Mi A3 हो रहा है इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाईव

Join Us icon

Xiaomi कल इंडिया में अपनी ‘मी सीरीज़’ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Mi A3 लॉन्च करने जा रही है। यह फोन शाओमी मी सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन होगा जो ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। Xiaomi Mi A3 को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पहले ही लॉन्च कर चुकी है जिससे फोन के फीचर्स व सभी स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही सार्वजनिक है। और शायद यही वजह है कि शाओमी फैन्स बेसब्री से Mi A3 के इंडिया आने का इंतजार कर रहे हैं। यदि आप भी Mi A3 के लॉन्च ईवेंट से जुड़ना चाहते हैं तो आगे हमनें यही बताया है कि किस तरह इस बड़े लॉन्च ईवेंट को अपने घर बैठे लाईव देखा जा सकता है।

Mi A3 लॉन्च के लिए Xiaomi कल यानि 21 अगस्त को राजधानी दिल्ली में एक बड़े ईवेंट का आयोजन कर रही है जिसके मंच से Mi A3 भारतीय बाजार में कदम रखेगा। यह लॉन्च ईवेंट दोपहर 12 बजे शुरू किया जाएगा। अपने फैन्स के लिए Xiaomi Mi A3 स्मार्टफोन के लॉन्च ईवेंट को इंटरनेट पर लाईव दिखाने वाली है। कंपनी की ओर से Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर तो यह लॉन्च ईवेंट लाईव दिखाया ही जाएगा लेकिन साथ ही Xiaomi के फेसबुक, ट्वीटर व यूट्यूब चैनल पर भी Mi A3 लॉन्च हो लाईव देख सकते हैं। गौरतलब है कि शॉपिंग साइट अमेज़न भी Xiaomi Mi A3 का लॉन्च ईवेंट लाईव दिखाएगी।

स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Mi A3 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.088-इंच की एचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस डिसप्ले को ड्रॉपनॉच डिसप्ले कहा है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह ​फोन ​इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से Mi A3 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : चार कैमरे और 128जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हुए Realme 5 और Realme 5 Pro

Mi A3 को स्पेन में कंपनी द्वारा 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64जीबी मैमोरी और 128जीबी मैमोरी सपोर्ट करता है। इन दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Xiaomi Mi A3 में एड्रेनो 610 जीपीयू मौजूद है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Mi A3 सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Mi A3 के बैक पैनल पर ​तीन कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं। इनमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही शाओमी का यह नया फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। डुअल सिम, 4जी एलटीई के साथ ही पावर बैकअप के लिए Mi A3 क्विक चार्ज 3.0 तकनीक वाली 4,030एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here