
सैमसंग गैलेक्सी एस 8 को लेकर पिछले कई मास से खबरें आ रही है। पहले यह जानकारी दी गई थी कि इस फोन को फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के दौरान प्रदर्शित किया जा सकता है लेकिन आज एक नया खुलासा हुआ है। सैम मोबाइल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस फोन को 18 अप्रैल को लान्च किया जाएगा।
खबर के अनुसार मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में सैमसंग गैलेक्सी एस8 के प्रदर्शन को टाल दिया गया है और कंपनी इसके लिए न्यू यॉर्क शहर में अलग से एक इवेंट का आयोजन करेगी और 18 अप्रैल 2017 को इसे वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा।
ब्लैकबेरी ला रहा है कीपैड वाला फोन, जानें कैसा है यह डिवाइस
दक्षिण कोरिया के एक न्यूज द्वारा हाल में यह क्लेम किया गया है था कि कंपनी मार्च में इसे आम उपभोक्ता के लिए पेश करेगी। वहीं नई खबर के अनुसार मार्च में गैलेक्सी एस8 मास प्रोडक्शन के लिए जाएगा और अप्रैल में इसे लॉन्च किया जाएगा।
भारतीय मोबाईल बाज़ार के 40 प्रतिशत हिस्से पर है चीन कंपनियों का कब्ज़ा
हालांकि सैमसंग द्वारा गैलेक्सी एस8 के लॉन्च के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं दी गई है ऐसे में हो सकता है कि लॉन्च तिथि में अंतर भी हो। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस बार भी सैमसंग गैलेक्सी एस7 की तरह गैलेक्सी एस8 को भी दो संस्करणों में लॉन्च करेगी। एक वेरियंट फ्लैट स्क्रीन का होगा जबकि दूसरा कर्व डिसप्ले में पेश किया जाएगा।





















