पंच-होल डिसप्ले और ट्रिपल डिसप्ले वाला Motorola One Action इंडिया में लॉन्च, Xiaomi Mi A3 को मिलेगी टक्कर

Join Us icon

लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने आज भारत में अपने नए डिवाइस Motorola One Action को लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले हफ्ते ग्लोबली लॉन्च किया गया था। वहीं, इंडिया में यह कंपनी दूसरा फोन है, जिसमें पंच होल डिसप्ले देखने को मिलेगा। आइए आपको आगे बताते हैं इस फोन के बारे में सबकुछ।

शानदार डिजाइन

Motorola One Action में पंच-होल डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन के फ्रंट पैनल पर तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन में डिसप्ले के उपरी बाईं ओर छोटा सा छेद (पंच-होल) मौजूद है और इसी होल में फोन का सेल्फी कैमरा फिट है। फोन के बैक पैनल पर Android One लिखा गया है।

इसका बैक पैनल प्लास्टिक फिनिश वाला दिया गया है। वहीं, इसके रियर पर ट्रिपल रियर कैमरा है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में है। कैमरा सेटअप के नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर Moto का लोगो लगा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं फोन के बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर स्पीकर और यूएसबी टाईप पोर्ट मौजूद है।

डिसप्ले

Motorola One Action में 21:9 सिनेमाविजन डिसप्ले होल-पंच डिजाइन के साथ दिया गया है। फोन में 1,080 x 2,520 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ 6.3-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है।

रैम, स्टोरेज और प्रोसेसर

4 जीबी रैम और 128 जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाला यह फोन सैमसंग के Exynos 9609 प्रोसेसर से लैस है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali G72 GPU दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।

बैटरी और ओएस

डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। यह फोन एंडरॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है और यह एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है।

कैमरा है खास

बात करें कैमरा की तो फोन ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-माइक्रॉन पिक्सल साइज का ऐक्शन कैमरा सेंसर और 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है।

Motorola One Action launch in india feature specs price sale offer availability

वहीं, सेल्फी के लिए हैंडसेट में 12-मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा मिलता है। सेल्फी कैमरा पोर्ट्रेट लाइटिंग, शॉट ऑप्टीमाइज़ेशन, ऑटो स्माइल कैपचर, ग्रुप सेल्फी, पोर्ट्रेट मोड और सिनेमाग्राफ जैसे फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा डिवाइस में लैंडस्केप मोड विडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन भी यूजर्स को दिया गया है, भले ही वह डिवाइस वर्टिकली यूज कर रहे हों।

कनेक्टिविटी ऑप्शन

अगर बात करें फोन में दिए गए कनेक्टिविटी ऑप्शन की तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, फिंगरप्रिंट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।

कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने Motorola One Vision को 13,999 रुपए में लॉन्च किया है। वहीं, इसकी सेल 30 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर की जाएगी। मोटोरोला वन एक्शन खरीदने वाले ग्राहकों को 2,200 रुपए का जियो इंस्टेंट कैशबैक और 128 जीबी अतिरिक्त जियो 4जी डाटा मिलेगा। स्मार्टफोन डेनिम ब्लू और पर्ल व्हाइट रंग में खरीदा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here