
भारत में सबसे पॉप्यूलर स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी को लेकर कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि वह 108-मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसे जल्द ही पेश किया जाएगा। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी 108-मेगापिक्सल वाले चार स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। शाओमी ने 108 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन्स के लिए सैमसंग से पार्टनरशिप की है।
बता दें कि XDA Developers की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के 108-मेगापिक्सल वाले चार नए फोन्स की जानकारी MIUI Gallery ऐप पर मौजूद है। रिपोर्ट के अनुसार MIUI GAllery ऐप के पास 108-मेगापिक्सल वाली तस्वीरों को फुल रेजोल्यूशन में देखने के लिए ऐडेड सपॉर्ट दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi A3 की फ्लैश सेल खत्म, अब 24 घंटे मिलेगा 4030mAh बैटरी और 32-MP सेल्फी कैमरे वाला यह फोन

बता दें कि इन स्मार्टफोन्स में कंपनी सैमसंग का बनाया हुआ 108 मेगापिक्सल वाला सेंसर लगाएगी। सैमसंग का यह ISOCELL Bright HMX सेंसर सबसे पहले Xiaomi Mi MIX 4 फ्लैगशिप स्मार्टफोन में आ सकता है। अब तक जानकारी दी गई थी कि कंपनी एक ही फोन को पेश करेगी। लेकिन, अब इस नई रिपोर्ट ने चार स्मार्टफोन का जिक्र किया गया है।

Xiaomi 108-मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन से पहले 48MP कैमरा और 64MP कैमरा वाले स्मार्टफोन को पेश कर चुकी है। कई लीक्स के अनुसार अब कंपनी जल्द ही 108MP वाले डिवाइस को पेश करने वाली है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का तोहफा : 6 Redmi स्मार्टफोन वेरिएंट्स के दाम किए कम, रिटेल स्टोर्स पर आज से ही लागू होगी नई कीमत
डिवाइस की बात करें तो इन्हें फिलहाल ‘tucana’, ‘draco’, ‘umi’ और ‘cmi’ कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार इन डिवाइस को रेडमी ब्रांड के अंदर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि 108-मेगापिक्सल वाला सेंसर किस स्मार्टफोन में दिया जाएगा।


















