Realme निकल गई Xiaomi से आगे, 13 सितंबर को लॉन्च होगा इंडिया का पहला 64-एमपी कैमरे वाला फोन Realme XT

Join Us icon

Realme अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपना पहला 64-Megapixel कैमरे वाला स्मार्टफोन पेश कर चुकी है। कंपनी इस स्मार्टफोन को इंडिया में Realme XT नाम के साथ पेश करेगी। Realme XT भारत में पहले ही ऑफिशियल जा चुका है। लेकिन अब कंपनी इस फोन को बाजार में उतारने के लिए तैयार है। Realme ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 13 सितंबर को Realme XT स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करने जा रही है। आपको बता दें कि Realme XT देश का पहला स्मार्टफोन होगा जो 64-Megapixel कैमरे से लैस होगा। हालांकि इस फोन की कीमत क्या होगी और यह कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा, इसके लिए 13 सितंबर का इंतजार करना होगा।

Realme XT लुक

सबसे पहले ही बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन की लुक की बात करें तो कंपनी ने अपने फोन को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं उपरी की ओर छोटी सी ‘वी’ शेप की नॉच दी गई है। Realme ने इसे ‘ड्यूड्रॉप नॉच’ का नाम दिया है। Realme XT को कंपनी ने ग्लॉस बैक पैनल पर पेश किया जो देखने में ही प्रीमियम अहसास कराता है।

Realme XT smartphone to launch on 13 september in india with 64mp quad rear camera

Realme XT क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में चारों सेंसर एक ही रिंग में मौजूद हैं तथा सबसे उपर दिए गए कैमरा सेंसर के चारों ओर पीले रंग की आउट लाईन की गई है। इस सेंसर के नीचे 64MP लिखा हुआ है। रियर कैमरा सेटअप के दाई ओर फ्लैश लाईट मौजूद है। बैक पैनल पर नीचे की ओर Realme की ब्रांडिंग दी गई है। Realme XT के साईड पैनल पर पावर बटन व वॉल्यूम रॉकर दिया गया है वहीं नीचे की ओर यूएसबी पोर्ट मौजूद है।

कैमरे का कमाल

Realme XT इंडिया के पहले 64-Megapixel कैमरे वाले स्मार्टफोन के रूप में जाना जाएगा। इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसका कैमरा सेटअप है। कंपनी ने इस फोन में Samsung ISOCELL Bright GW1 तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस टेक्नोलॉजी से 9216 x 6912 रेज्ल्यूशन वाली अल्ट्रा-हाई पिक्सल इमेज कैप्चर की जा सकती है। फोन के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

इसके साथ ही Realme XT 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट करता है। रियर पैनल पर ही 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Realme XT 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन का कैमरा नाइटस्केप मोड और क्रोमकॉस्ट जैसे फीचर्स से लैस है जो बेहतरीन फोटो कैप्चर करता है।

Realme XT स्पेसिफिकेशन्स

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme XT 6.4-इंच की सुपर एमोलेड ड्यूड्रॉप नॉच सपोर्ट करता है। यह फोन ग्लॉस बॉडी पर बना है जिसकी सुरक्षा के लिए कंपनी ने Realme XT के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की कोटिंग की है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6 पर पेश किया गया है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 712 एआई चिपसेट दिया गया है।

Realme XT smartphone to launch on 13 september in india with 64mp quad rear camera

Realme ने इंडिया में Realme XT स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। फोन का सबसे छोटो वेरिएंट 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन के दूसरे वेरिएंट में 6जीबी की रैम दी गई है तथा यह वेरिएंट भी 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसी तरह Realme XT के सबसे बड़े वेरिएंट को कंपनी ने 8जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : जानें कैसे काम करता है Realme XT और Redmi Note 8 Pro का 64-Megapixel कैमरा

Realme XT डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 20वॉट चार्जर सपोर्ट और VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जिसे यूएसबी टाईप-सी से चार्ज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here