
बर्लिन में हो रहे IFA 2019 के दौरान Motorola One Zoom और Moto E6 Plus को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने Motorola One Zoom को क्वाड कैमरा और Moto E6 Plus को डुअल कैमरा के साथ लॉन्च किया है। आइए आगे जानते हैं इन फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सबकुछ।
Motorola One Zoom और Moto E6 Plus की कीमत
Motorola One Zoom को कंपनी ने EUR 429 (लगभग 34,000 रुपए) में पेश किया है जो कि अर्जेंटीना, ब्राजील, मैक्सिको और अन्य लैटिन अमेरिकी देशों में 6 सितंबर से सेल के लिए आएगा। इसके अलावा Motorola One Zoom अनलॉक वर्जन $449.99 (लगभग 32,400 रुपए) में अमेजन एक्सक्लूसिव तौर पर 5 सितंबर को फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और यूके में सेल किया जाएगा।
वहीं, दूसरी ओर Moto E6 Plus को कंपनी ने EUR 139 (लगभग 11,000 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया है। यह 6 सितंबर को लैटिन अमेरिका में सेल किया जाएगा। वहीं सितंबर में डिवाइस यूरोप में बेचा जाएगा।
Motorola One Zoom की स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.4-इंच फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) OLED मैक्स विजन डिसप्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। वहीं, फोन स्नैपड्रैगन 675 SoC के साथ 4GB रैम से लैस है। साथ ही फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola One Zoom में रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 16-मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस, 8-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए Motorola One Zoom में 25-मेगापिक्ल का कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C (v3.1), और 3.5mm हेडफोन जैक है। फोन में 4,000mAh का पावर बैकअप जिया गया है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
Moto E6 Plus की स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.1-इंच एचडी+ (720×1560 पिक्सल) मैक्स विजन आईपीएस डिसप्ले है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 SoC के साथ 2जीबी और 4जीबी रैम ऑप्शन है। वहीं, डिवाइस में 32जीबी और 64जीबी स्टोरेज हैं।
फोटोग्राफी के लिए Moto E6 Plus में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है। वहीं, फ्रंट पर 8-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 3,000mAh की बैटरी दी गई है।


















