
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi की रेडमी ए सीरीज़ के अंदर किफायती हैंडसेट लॉन्च किए जाते हैं। इस सीरीज़ के अंदर अबतक कंपनी Redmi 6A और Redmi 7A हैंडसेट को लॉन्च कर चुकी है। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर Redmi 8A की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है।
शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्विट कर जानकारी दी है कि Redmi 8A को भारत में 25 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस ट्विट में लॉन्च डेट के अलावा फोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की कोई और जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, ट्विट में जिस फोटो का इस्तेमाल किया है उसमें फोन की फ्रंट झलक देखी जा सकती है।
Mi fans, India’s best-selling smartphones, the Redmi A series, is coming to create waves yet again. ?
This time around, we've made it all the more dumdaar. ? Get ready for #Dumdaar #Redmi8A on 25th September. ?
Guess its dumdaar features!?#Xiaomi ❤️ #DumdaarRedmi8A pic.twitter.com/IdhzkAvYN2
— #MiFan Manu Kumar Jain (@manukumarjain) September 19, 2019
इस झलक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग फोन में वॉटर ड्रॉप नॉच डिसप्ले का इस्तेमाल किया जाएगा। याद दिला दें कि Redmi 8A कंपनी के लोकप्रिय हैंडसेट रेडमी 7ए का ही अपग्रेडेड वर्जन होगा। वहीं, हाल ही में M1908C3KE मॉडल नंबर के साथ इस स्मार्टफोन को TENAA पर लिस्ट किया गया था, जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन की जानकारी मिली थी।

डिजाइन
टेना लिस्टिंग के अनुसार फोन के डिस्प्ले में टॉप पर वॉटरड्रॉप नॉच होगा। इसमें एक रियर कैमरा है और रेडमी की ब्रांडिंग फ्रंट व रियर पैनल पर दिखाई दी थी। वहीं, इस डिवाइस में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं था।
स्पेसिफिकेशन्स
लिस्टिंग के अनुसार फोन यह स्मार्टफोन 6.2-इंच के एचडी+ डिसप्ले और 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। टेना लिस्टिंग से पता चला है कि हैंडसेट के तीन वेरिएंट होंगे- 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम। यह रैम वेरिएंट क्रमशः 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएंगे।
इस डिवाइस में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी होगा। बैटरी 5,000 एमएएच की है। हालांकि, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर अभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी नहीं दी है।


















