
Xiaomi इस महीने 24 सितंबर को एक स्पेशल इवेंट में अपने दो 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इस बात की जानकारी चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट Weibo पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। इस इवेंट में कंपनी Xiaomi Mi 9 Pro और Mi MIX 4 को पेश करेगी। वहीं, अब लॉन्च से पहले इन दोनों फोन में से Mi 9 Pro का हैंड्सऑन वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है।
इस हैंड्सऑन वीडियो में फोन का डिजाइन सामने आया है। वीडियो के अनुसार Mi 9 Pro 5G में डॉट-नॉच डिसप्ले और ट्रिपल रियर कैमरा वर्टिकल पोजिशन में राइट कॉर्नर पर प्लेस्ड होगा। फोन नेक्सट-जनरेशन 5G सेल्यूलर कनेक्टिविटी और MIUI 10 के सात Android 9 Pie पक काम करेगा।

इसके अलावा शाओमी का यह फोन कंपनी की लेटेस्ट 30W Mi Charge Turbo wireless टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 855 Plus प्रोसेसर और 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इतना ही नहीं हैंडसेट में 8 GB रैम व 256 GB स्टोरेज दी जा सकती है।
Mi 9 Pro दुनिया का पहला फोन होगा जो कि मी चार्ज टर्बो 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा जो 4,000 एमएएच बैटरी को केवल 25 मिनटों में 0 से 50 फीसदी चार्ज कर देता है।
ससे पहले रिपोर्ट में कहा गया था कि शाओमी का 100W सुपर चार्ज टर्बो फास्ट चार्जिंग 4,000 mAh बैटरी वाले फोन को सिर्फ 17 मिनट में चार्ज कर देगी। शाओमी के चेयरमैन लिन बिन ने Weibo पर एक वीडियो को भी शेयर किया था जिसमें दिखाया गया था कि शाओमी की 100W वाली सुपर चार्ज टर्बो फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी से 4,000 mAh की बैटरी सिर्फ 7 मिनट में 0-50 फीसदी चार्ज हो जाती है। वहीं, 50-100 फीसदी चार्ज होने में इस फोन को 17 मिनट लगते हैं।



















