
Xiaomi ने पिछले हफ्ते ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए Mi 9 Pro 5G और कॉन्सेप्ट फोन Mi MIX Alpha पेश किए हैं। Xiaomi से उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी Mi MIX 4 भी लॉन्च करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं अब इसी स्मार्टफोन को लेकर चीन से खबर से आई है कि Mi MIX 4 किसी ऑनलाईन रिटेलर साइट पर लिस्ट हो गया है और यह डिवाईस अक्टूबर महीने के अंत तक टेक बाजार में दस्तक दे देगा। इस वेबसाइट पर फोन का पूरा नाम Mi MIX 4 5G लिखा गया है।
Xiaomi Mi MIX 4 5G को चीनी साइट JD.com पर लिस्ट किया गया है। यहां फोन की फोटो और उसकी स्पेसिफिकेशन्स को छिपाया गया है। लेकिन इस लिस्टिंग से साफ हो गया है कि Mi MIX 4 अब जल्द ही टेक मंच पर दस्तक देने वाला है। मीडियो रिपोर्ट्स में सामने आया है कि Xiaomi द्वारा Mi MIX 4 अगले महीने यानि अक्टूबर के अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा और Mi MIX 4 4G और 5G दोनों मॉडल्स में आएगा।

Mi MIX 4
लीक्स की मानें तो यह फोन सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह बेहद ही शानदार स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर बनेगा। इस फोन में एमोलेड 2के रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो एचडीआर10+ क्वॉलिटी प्रदान करेगी। वहीं लीक्स के मुताबिक Xiaomi Mi MIX 4 की डिसप्ले 120हर्ट्ज़ की रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हुए काम करेगी। यह भी पढ़ें : Realme X2 Pro होगा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट से लैस रियलमी का सबसे पावरफुल फोन
Xiaomi Mi MIX 4 को लेकर कहा गया है कि यह स्मार्टफोन 12जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के इस वेरिएंट में 1टीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। इसके साथ ही Mi MIX 4 में 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का सबसे पावरफुल और दमदार चिपसेट स्नैपड्रैगन 855+ दिया जा सकता है। यह शाओमी का पहला फोन हो सकता है जो MIUI 11 से लैस होगा।

Mi MIX 4 को लेकर चर्चा है कि यही फोन Xiaomi का पहला डिवाईस हो सकता है जो 108-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर तकनीक को पेश कर दिया है। यह फोन Samsung ISOCELL Bright HMX तकनीक पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही मी मिक्स 4 में 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और एक पैरीस्कोप लेंस दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Note 8T भी आया सामने, Realme XT को टक्कर देने चार रियर कैमरे के साथ होगा लॉन्च
इस फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। लीक में बताया गया है कि इस फोन की बैटरी 100वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह फोन यूएफएस 3.1 स्टोरेज सपोर्ट करेगा तथा साथ ही Mi MIX 4 को आईपी68 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। बहरहाल फोन की स्पेसिफिकेशन्स को तब तब पुख्ता नहीं कहा जा सकता है जब तक की Xiaomi इसे टेक मंच पर पेश नहीं कर देती।


















