
Motorola जल्द ही भारतीय बाजार में नए स्मार्टफोन One Macro को बाजार में पेश करने वाली है। इस बात की एक्सक्लूसिव जानकारी 91मोबाइल्स द्वारा हाल ही में दी गई थी। वहीं, कंपनी ने फोन के नाम का खुलासा किए बिना एक टीजर भी जारी किया था। अब सामने आए लीक्स के अनुसार Motorola जल्द ही बाजार में एक पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
मोटोरोला के पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाले फोन की लीक पहले भी सामने आई थी, जिसमें फोन की तस्वीर जारी की गई थी। वहीं, अब Motorola Latin America के फेसबुक पेज के जरिए अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आई हैं।

फेसबुक पेज पर पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में फोन का बैक और फ्रंट पैनल देखा जा सकता है। इसके साथ ही Serie One o serie G??? भी लिखा हुआ है। हालांकि, फोन का नाम स्पष्ट नहीं है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पॉप-अप सेल्फी के साथ कंपनी Moto Z4 Force को बाजार में उतार सकती है।

डिजाइन
तस्वीरों के अनुसार फोन के बैक पैनल में वर्टिकल शेप वाला कैमरा और एलईडी फ्लैश होगा। वहीं सेंटर में फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होगा। इसके अलावा बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर में एलईडी रिंग दी गई है। वहीं, फोन में बिल्कुल नीचे लेफ्ट साइड कंपनी का नाम और लोगो मौजूद है। इसके अलावा फिलहाल फोन की कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के लिए हमें थोड़ा और इंतजार करना होगा।
गौरतलब है कि कंपनी ने हाल ही में अपने ऑफिशियलल ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो टीजर जारी किया था। यह वीडियो 9 सेकेंड का था, जिसमें फोन का कैमरा लेंस दिखाया गया था। लेकिन, नाम का जिक्र नहीं मौजूद था। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि यह Motorola One Macro स्मार्टफोन हो सकता है।





















